विदेशी पति की चाहत में धोखाधड़ी की शिकार हुई देसी मेम

lady wanted a foreign husband, but fraud with him
विदेशी पति की चाहत में धोखाधड़ी की शिकार हुई देसी मेम
विदेशी पति की चाहत में धोखाधड़ी की शिकार हुई देसी मेम

डिजिटल डेस्क, सिवनी। शहर की एक महिला ने मेट्रोमोनियल साइट के झांसे में आकर डेढ़ लाख रुपए गंवा दिए। शादी शुदा होने के बाद भी विदेशी पति की चाहत में महिला को जब धोखाधड़ी का पता लगा तब उसने पुलिस में शिकायत की। इधर कोतवाली पुलिस ने मामले से जुड़े पहलुओ को खंगालना शुरु कर दिया है। शादी के नाम पर धोखधड़ी किए जाने की इस माह यह दूसरी घटना है। अब पुलिस खाते और साइबर के माध्यम से जानकारियां जुटा रही है।

ये है मामला
जानकारी के अनुसार सिवनी नगर की रहने वाली मंजू (बदला हुआ नाम) ने जीवन साथी डॉट कॉम में अपने लिए वर की तलाशी के लिए प्रोसेस शुरु की। जब वह साइट पर गई तो वहां पर रेंडी विल्सन नाम के युवक ने शादी का प्रस्ताव रखा। बाद में दोनों के बीच सोशल मीडिया पर बातचीत होने लगी और धीरे धीरे महिला ने सभी जानकारी साझा कर ली। इसी बीच महिला को रेंडी ने यह कहकर झांसे में लिया कि वह उसे महंगे गिफ्ट देगा। इसके लिए वह उसके खाते में राशी डाल दे। उसने 8 सितंबर को एक खाते में 34500 और 9 सितंबर को दूसरे खाते में एक लाख 20 हजार रुपए डलवा दिए। बाद में पता लगा कि उसके साथ धोखाधड़ी हुई है तब उसने शिकायत पुलिस से की।

दिल्ली और मिजोरम के खाते
जानकारी के अनुसार जिस सेंट्रल बैंक के खाते बताए गए हैं वे दो स्थानों के हैं। इसमें एक मिजोरम का है जबकि दूसरा दिल्ली का। फर्जीवाड़े के लिए महिला को भारत के नंबरों से ही फोन लगाया गया कि वे एयरपोर्ट से बोल रहे हैं और विदेशी करंसी के लिए उसे भारत के बताए गए बैंकों के खाते में रुपए डालने होंगे जहां पर बाद में राशि का ट्रांसफर्र कर दिया जाए। रेंडी ने अपने आपको ब्रिटेन में पायलट होना बताया था।

Created On :   20 Sep 2017 5:10 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story