आश्चर्य ! अमेरिका की सूखी झील पर बनी श्रीयंत्र की आकृति, देखें VIDEO

आश्चर्य ! अमेरिका की सूखी झील पर बनी श्रीयंत्र की आकृति, देखें VIDEO

डिजिटल डेस्क, वाॅशिंगटन। दुनिया का सबसे शक्तिशाली देश, जहां ज्यादातर क्रिश्चियन ही रहते हैं। यहां हिंदू धर्म का पवित्र श्रीयंत्र कैसे पहुंच गया। आज तक कोई नही जान पाया कि आखिर ये हुआ कब और कैसे। पहले इसे एक विचित्र आकृति समझा गया, लेकिन बाद में जब इस पर गौर किया गया तो ये श्रीयंत्र निकला। जी हां, वही श्रीयंत्र जिसे हिंदू परिवारों में पूजन स्थल पर रखा जाता है और जो कि काफी पूजनीय होता है। 

 

विचित्र विशाल आकृति

ओरेगॉन प्रांत की एक सूखी हुई झील की रेत पर बना हुआ है। जिसे पहली बार इडाहो एयर नेशनल गार्ड के पायलट बिल मिलर ने साल 1990 में देखा था। उस वक्त वे प्लेन उड़ाने का प्रशिक्षण ले रहे थे और अपनी नियमित उड़ान पर थे। आश्चर्य इस बात का है इसी मार्ग से अनेक पायलट उड़ान भरते हैं, लेकिन किसी ने भी इस तरह की आकृति को नही देखा। यही नही खुद बिल ने जब करीब 30 मिनट पहले इसी मार्ग से उड़ान भरी तो उसे भी यह विचित्र विशाल आकृति नजर नही आई। यह इतना बड़ा बताया जाता है कि किसी की भी नजर इस पर पड़ना स्वाभाविक था, लेकिन इतने साल कैसे कोई इसे नही जान पाया। इस पर आश्चर्य है। 

 

Related image

 

किसी तरह के दूसरे निशान नही मिले

इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई। विशेषज्ञ यहां पहुंचे और अगले ही दिन इसकी तस्वीर प्रकाशित की गई। प्रारंभ में इसे एक मशीन की आकृति माना जा रहा था। लेकिन बाद में जांच पड़ताल के बाद पता चला कि यह हिंदू धर्म का पवित्र श्रीयंत्र है। लेकिन ये ओरेगॉन कैसे, कब और क्यों बन गई कोई कुछ नही बता पाया। तमाम तरह के विशेषज्ञ यहां पहुंचे और इस संबंध में जानकारी एकत्रित की। यहां किसी तरह के दूसरे निशान नही मिले। जिससे इसके मनुष्यों द्वारा बनाए जाने के प्रमाण मिल सकें। बताया जाता है कि यह इतनी बड़ी थी कि इसे जमीन पर खड़ा होकर पूरा भी नही देखा जा सकता था। 

Created On :   19 Nov 2017 5:04 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story