X-men का इतना बड़ा फैन, इनके पास है वर्ल्ड का सबसे बड़ा कलेक्शन, देखें VIDEO

X-men का इतना बड़ा फैन, इनके पास है वर्ल्ड का सबसे बड़ा कलेक्शन, देखें VIDEO

डिजिटल डेस्क, वाॅशिंगटन। कार्टून फिल्में देखने के शाैकीनाें की कमी नही है। ठीक वैसे ही अनोखे रिकाॅर्ड मेकर्स भी आए दिन सामने आ जाते हैं। अमेरिकी के एरिक भी इन्हीं में से एक हाे गए हैं। काॅमिक कलेक्शन के लिए अमेरिका निवासी एरिक जस्कोलका ने एक अनोखा रिकॉर्ड बनाया है। इनके पास एक्स-मेन (X-men) आइटम्स का लार्जेस्ट कलेक्शन (Largest collection of X men) है, जिसके लिए इन्हें एक्स-मेन के इसी खिताब से नवाजा गया है।इनका कलेक्शन इतना बड़ा है कि बच्चे ही नही बड़े भी इसे देखकर हैरान हो जाता हैं।  

 

एक्स-मैन (X-men) के सबसे बड़े संग्रह का खिताब

इनके पास 15,400 पीसेज एक्स-मेन के हैं। एक्स-मेन (X-men) का इतना बड़ा संग्रह इससे पहले किसी के पास नही था। इसके लिए इन्हें एक्स-मेन के सबसे बड़े संग्रह का खिताब (Largest collection of X men ) मिला है। इस कलेक्शन में बैकपैक्स, घड़ियां, कैंडी, शाे पीसऔर कई अन्य चीजें भी शामिल हैं। गिनीज बुक फैमिली का हिस्सा बनने के बाद अब एरिक काफी खुश हैं। उनके पास एक्स-मेन (X-men) के कपड़े भी हैं। जिन्हें वे खुद भी जब-तब पहनते हैं।

 

Largest collection of X men 5

 

अच्छे खासे कलेक्शन के बाद सबके सामने प्रजेंट 

एरिक का ये कलेक्शन कई सालों की मेहनत का परिणाम है, पहले ये स्कूल के बाद रविवार को ये कलेक्शन किया करते थे। पहले उन्होंने एक शिक्षक से इन्हें लेना शुरू किया जिनके पास खुद की काॅमिक बुक शाॅप हुआ करती थी। इस कलेक्शन में एक्स-मेन के कई कैरेक्टर शामिल हैं। अच्छे खासे कलेक्शन के बाद इन्होंने इसे सबके सामने प्रजेंट किया। 

 

एरिक का फेवरेट कैलेक्टर

एक्समेन एरिक का फेवरेट कैलेक्टर है। पहले इन्होंने इसके टाॅयस इकट्ठा करना शुरू किए थे। बाद में मेन के शेप में इन्हें एकत्रित किया। ये कलेक्शन 1991 से स्टार्ट किया गया। जो बाद में बढ़ता ही गया। अब एरिक भी गिनीज बुक आॅफ वर्ल्ड रिकाॅर्ड फैमिली का हिस्सा हैं।

Created On :   18 Nov 2017 6:14 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story