पहले किया गैंगरेप फिर कर दी दरिंदगी की हद पार

latur woman brutally gangraped by three accused insert iron rod in private part
पहले किया गैंगरेप फिर कर दी दरिंदगी की हद पार
पहले किया गैंगरेप फिर कर दी दरिंदगी की हद पार

डिजिटल डेस्क,लातूर। महाराष्ट्र के लातूर जिले में मानवता को कलंकित करने वाला मामला एक बार फिर सामने आया है। महिला की आबरू के साथ वहशियाना हरकत की गई है, उसकी इज्जत को तार-तार करने वालों ने दरिंदगी की सारी हदें पार कर दीं हैं। एक महिला को किडनैप कर फिर उसके साथ हैवानियत करने का मामला सामने आया है। गैंगरेप के बाद महिला के प्राइवेट पार्ट में पत्थर मारने और लोहे की रॉड डालने की भी बात सामने आई है। इस घटना के सामने आने के बाद से इलाके के लोग सक्ते में हैं। इस मामले में आरोपियों के बारे में अभी तक कोई भी सुराग हाथ नहीं लग पाया है। मानवता को शर्मसार करने वाली यह घटना लातूर के उदगीर तहसील की बताई जा रही है।

अस्पताल जा रही थी महिला

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक महिला घर से अस्पताल के लिए अपना इलाज करवाने निकली थी। इलाज कराने के बाद जब वह घर वापस लौट रही थी, तो तीन लोगों ने उसका अपहरण कर लिया। आरोपियों ने महिला को ऑटो रिक्शा में जबरन उठाने के बाद उसे एक सुनसान जगह पर ले गए। सुनसान जगह ले जाने के बाद आरोपियों ने उसका साथ गैंगरेप किया। दरिंदो ने हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए पीड़िता के प्राइवेट पार्ट में पत्थर मारे। वहशी यहीं नहीं थमे उन्होंने  निर्दयता और इंसानियत को जूतों के नीचे रौंदते हुए पीड़िता के प्राइवेट पार्ट में रॉड डाल दी और उसे उसी हालत में मरने के लिए छोड़कर फरार हो गए। महिला वहां पड़ी चिल्लाती रही और तड़पती रही। वहां से गुजर रहे एक व्यक्ति ने महिला की आवाज सुनी और महिला को इस हाल में देखने के बाद पुलिस को इस बात की जानकारी दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। महिला की हालात गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस की तलाश जारी

पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक इस संबंध में किसी भी तरह की जानकारी नहीं मिल सकी है। पुलिस वारदात वाले स्थान के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों के बारे में कोई सुराग लगाया जा सके। पुलिस का कहना है कि पीड़िता की हालत ठीक होने के बाद उसका बयान दर्ज किया जा सकेगा।

Created On :   17 July 2017 3:44 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story