यहां अचानक दिखा विशालकाय समुद्री दानव 'लाॅक नेस', सामने आई तस्वीर

Loch Ness Monster saw in the  Scottish sea near the Urkhurt fort
यहां अचानक दिखा विशालकाय समुद्री दानव 'लाॅक नेस', सामने आई तस्वीर
यहां अचानक दिखा विशालकाय समुद्री दानव 'लाॅक नेस', सामने आई तस्वीर

डिजिटल डेस्क, एडिनबर्घ । लॉक नेस जिसके बारे में कहा जाता है कि वह पानी में छिपकर रहता है और छिपे-छिपे ही हमला करता है। इस संबंध में अनेक तरह की धारणाएं हैं। हाल ही में स्कॉटलैंड में एक टूरिस्ट प्लेस स्थल के नजदीक समुद्र में एक विचित्र जीव दिखाई देने की न्यूज आ रह है। इसे एक अमेरिकी महिला ने देखा है जो वहां पर घूमने के लिए गई थी और उसके कैमरे में यह कैद हो गया। हालांकि इसके बारे में कोई पुख्ता प्रमाण प्राप्त नही हुए हैं। 


अमेरिकी महिला ने देखा
इस संबंध में बताया जा रहा है कि डायना टर्नर नामक एक महिला जो कि अमेरिकी बतायी जा रही है ने ये दानव समुद्र में देखा। अब जिसके बारे में सुना था वह इस महिला ने एकदम सामने से देखा। महिला के अनुसार वह बेहद अजीब दिख रहा था और विशाल भी था।

 

इससे पहले हुईं 9 घटनाएं

इससे पहले लाॅक नेस देखे जाने की जानकारी साल 1996 में सामने आई थी। अब इतने सालों बाद वह फिर से दिखाई दिया तो इसे लेकर तरह-तरह के विचार लोग रख रहे हैं। जैसे की सृष्टि पर संकट आदि। जिस जगह पर लाॅक नेस के दिखने की जानकारी सामने आई है वहां पहले भी ऐसी 9 घटनाएं सामने आ चुकी हैं। 

 

1934 का एकमात्र फोटो

लाॅक नेस महिला को स्कॉटिश हाइलैंड्स के उर्कहर्ट किले के पास नजर आया। वे वहां समुद्र और सुंदर घाटियों को देखने पहुंची थीं। उसकी गर्दन काफी लंबी थी। जैसे ही इस जीव का ध्यान महिला की ओर गया वह तुरंत ही गोता लगाकर अंदर चला गया। इससे पहले इसका एक मात्र चित्र सर्जन्स  है, जिसे 1934 में खींचा गया था। समुद्र का ये जीव हमेशा से ही शाेध का विषय रहा है। इसका भारीभरकम अाकार किसी को भी अचंभित करने के लिए काफी है।

Created On :   22 Nov 2017 6:54 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story