धरतेरस : एक ही दिन में 5 समृद्धिकारी योग, पूरा दिन मंगलकारी

Lord dhanvantari puja on dhanteras with the shubh Muhurt 2017
धरतेरस : एक ही दिन में 5 समृद्धिकारी योग, पूरा दिन मंगलकारी
धरतेरस : एक ही दिन में 5 समृद्धिकारी योग, पूरा दिन मंगलकारी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिवाली से पहले धनतेरस के दिन भगवान धनवंतरी की पूजा की जाती है। इस दिन लोग कोई न कोई नवीन वस्तु अवश्य खरीदते हैं। इस बार धनतेरस 17 अक्टूबर को है। धनतेरस के दिन सोने-चांदी आदि धातु की चीज खरीदना शुभ माना जाता है और अगर ये चीज शुभ योग में खरीदा जाए तो ये और अधिक फलदायक होता है। धनतेरस के साथ ही 5 दिवसीय दिवाली उत्सव की भी शुरूआत होती है। यहां जानें खरीददारी का शुभ मुहूर्त...

खरीदी अमृत के समान चिरस्थाई

पंडित रोहित दुबे के अनुसार इस दिन की गई खरीदी अमृत के समान चिरस्थाई रहती है। धनतेरस पर पांच शुभ योग रहेंगे। इनमें पहला योग यह कि चंद्रमा व मंगल की कन्या राशि में युति रहने पर लक्ष्मी योग निर्मित होगा। दूसरा योग सूर्य व बुध के भी इसी राशि में रहने बुधादित्य योग रहेगा, तीसरा योग इसी दिन रात में सूर्य के राशि परिवर्तन करने से तुला संक्रांति योग रहेगा। चौथा योग इस दिन सूर्योदय से सर्वार्थ सिद्धि योग व पांचवां शाम को प्रदोष रहेगा। पं. रोहित दुबे का कहना है कि धन के देवता भगवान कुबेर का प्राकट्य प्रदोष काल में होने का शास्त्रों में उल्लेख है। धनतेरस पर मंगलवार और प्रदोष का होना अति शुभ है। इस दिन नए व्यापारिक अनुबंध व खरीदी समृद्धदायी रहेगी। 

पूजा व खरीदी के शुभ मुहूर्त 

सुबह 10.30 से दोपहर 1.30 बजे तक लाभ-अमृत 
दोपहर 3.00 से 4.30 बजे तक शुभ 
रात्रि 7.30 से 9.00 बजे तक लाभ 

स्थिर लग्न 

वृश्चिक सुबह 8.38 से 10.55 
कुंभ दोपहर 2.47 से 4.21 
वृषभ शाम 7.31 से रात 9.29 

क्या कब खरीदें 

काल- सुबह 7:33 बजे खाद्यान्न खरीदने के लिए शुभ
शुभ- सुबह 9: 13 का समय गाड़ी, मशीन, कपड़ा और शेयर खरीदने के लिए शुभ
चर- दोपहर 2: 12 बजे का समय गाड़ी और गैजेट खरीदने के लिए शुभ
लाभ-  दोपहर 3-51 का समय लाभ कमाने वाली मशीन और कम्‍प्यूटर खरीदने के लिए शुभ
अमृत- शाम 5: 31 बजे का समय जेवर और बर्तन खरीदने के लिए शुभ
काल-  7: 11 बजे का समय घरेलू सामान खरीदने के लिए शुभ

Created On :   11 Oct 2017 3:42 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story