Lux Golden Rose Awards: बॉलीवुड की इन खूबसूरत हसीनाओं ने बिखेरा जलवा, देखें तस्वीरें

Lux golden rose awards bollywood these beautiful actress on red carpet
Lux Golden Rose Awards: बॉलीवुड की इन खूबसूरत हसीनाओं ने बिखेरा जलवा, देखें तस्वीरें
Lux Golden Rose Awards: बॉलीवुड की इन खूबसूरत हसीनाओं ने बिखेरा जलवा, देखें तस्वीरें

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड की कई खूबसूरत हसीनाओं ने लक्स का प्रचार किया है। मुंबई में एक ऐसा अवॉर्ड शो आयोजित किया गया, जिसमें बी टाउन की कई कातिल हसीनाएं पहुंची। इस समारोह में सभी एक से बढ़कर एक नजर आ रहीं थीं। करीना कपूर, कटरीना कैफ, दीपिका पादुकोण, आलिया भट्ट, श्रीदेवी, माधुरी दीक्षित से लेकर जूही चावला तक पहुंचीं। रेड कार्पेट पर इन तमाम अभिनेत्रियों ने अपने ग्लैमरस अंदाज से लोगों का दिल जीत लिया। इस अवॉर्ड समारोह में करीना कपूर भी बेहद खूबसूरत लिबास में दिखाईं दीं। पिंक गाऊन में करीना किसी परी के जैसी दिख रही थीं। 

 

 


लक्स गोल्ड रोज अवार्ड रविवार रात संपन्न हुआ, जिसमें सभी स्टार्स एक से बढ़कर एक लग रहे थे। इस अवार्ड शो में काफी मस्ती और धमाल भी हुआ। इसमें अवार्ड शो विनर की लिस्ट भी काफी मजेदार है। लक्स गोल्डन रोज अवार्ड 2017 कई मायनों में खास रहा। इसमें पहुंचे स्टार्स भी कुछ कम नहीं लग रहे थे।  


देखिए किसे मिला कौन सा अवार्ड 

I am more than you can see award इस साल करीना कपूर के खाते में गया। 

 

आलिया भट्ट "वर्सटाइल ब्यूटी ऑफ द ईयर" के अवार्ड से सम्मानित हुईं।

 

दीपिका पादुकोण ने  "unstoppable beauty of the year" पुरस्कार जीता।

 

कैटरीना कैफ को Charismatic ब्यूटी ऑफ द ईयर का अवार्ड प्राप्त हुआ।

 

भूमि पेडनेकर को ब्रेकथ्रू परफॉर्मर ऑफ द ईयर का अवार्ड मिला। तापसी पन्नू ने भी उनके साथ ये अवार्ड शेयर किया।


 
 

बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी को "पॉवर पैक्ड ब्यूटी ऑफ द ईयर" का अवार्ड दिया गया।

 

माधुरी दीक्षित को "टाइमलेस ब्यूटी ऑफ द ईयर" का अवार्ड दिया गया।

 

जूही चावला को लीजेंड्री ब्यूटी अवार्ड 2017 का अवार्ड दिया गया।

विनर लिस्ट से हटकर बात की जाए तो शाहरूख खान, जैकलीन फर्नांडिस, डायना पेंटी, मौनी राय, सुशांत सिंह राजपूत, यामी गौतम ने भी लक्स गोल्ड रोज अवार्ड के रेड कार्पेट पर जलवा बिखेरा।

  
 

Created On :   11 Dec 2017 7:49 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story