बेसन के लड्डू के लिए धोनी-जीवा के बीच फाइट, देखें Cute Video

Mahendra singh Dhoni and Ziva Dhoni sharing Besan ka Laddoo watch video
बेसन के लड्डू के लिए धोनी-जीवा के बीच फाइट, देखें Cute Video
बेसन के लड्डू के लिए धोनी-जीवा के बीच फाइट, देखें Cute Video

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बेटी "जीवा" इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। पिछले दिनों टीम के कैप्टन विराट कोहली और जीवा की मस्ती का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसे काफी पसंद किया गया था। अब एक बार फिर से धोनी की बेटी जीवा सोशल मीडिया पर सुर्खियों में है। दिवाली का त्यौहार सेलिब्रेट करने के लिए महेंद्र सिंह धोनी अपनी फैमिली के साथ वक्त बिता रहे हैं और अपनी बेटी जीवा के साथ मस्ती भी कर रहे हैं। इस बार धोनी अपनी बेटी जीवा के साथ "बेसन के लड्डू" के लिए लड़ रहे हैं और इसका वीडियो उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर भी किया है। इसके बाद धोनी और जीवा का ये "Cute Video" सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। 

15 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं 

महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी बेटी जीवा के साथ का ये वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, "बेसन के लड्डू पर अटैक"। इस वीडियो में धोनी और जीवा एक-दूसरे के "बेसन का लड्डू" खाने के लिए लड़ रहे हैं। दोनों की लड़ाई का ये "क्यूट" सा वीडियो धोनी ने शेयर किया है, जो देखते ही देखते वायरल हो गया। आमतौर पर धोनी सोशल मीडिया पर इतने एक्टिव नहीं रहते हैं और उनकी वाइफ साक्षी ही हमेशा वीडियो और फोटो पोस्ट करती हैं, लेकिन इस बार धोनी ने खुद इस वीडियो को शेयर किया है। इस वीडयो को अब तक 15 लाख से ज्यादा बार देखा चुका है। इस वीडियो में धोनी के पास एक "बेसन का लड्डू" है, जिसे वो अपनी बेटी जीवा के साथ शेयर कर रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे और टी-20 सीरीज के बाद अब टीम इंडिया दीवाली सेलिब्रेट करने के लिए अपनी फैमिली के साथ हैं। इससे पहले तक टीम इंडिया का शेड्यूल काफी टाइट और बिजी रहा है।

कोहली के साथ भी मस्ती कर रही थीं जीवा

इससे पहले हाल ही में कैप्टन विराट कोहली ने भी धोनी की बेटी जीवा के साथ मस्ती का ये वीडियो अपने सोशल अकाउंट पर शेयर किया था। इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्टन कोहली ने लिखा था, "जीवा से फिर मिला। इस मासूमियत के साथ रहना खुशकिस्मती है।" इस वीडियो में विराट जीवा के साथ बैठे हुए थे। घर के बाहर बने गार्डन में जीवा के साथ कैप्टन कोहली ने जीवा से पहले उनके पेट्स के बारे में बातचीत की। इसके बाद कोहली ने जीवा से पूछा- "कौन किया?" इस पर जीवा भी उनसे पूछती है, "कौन किया...कौन किया?" इसके बाद कोहली कहते हैं, "जीवा ने किया।" तो जीवा कहती है, "बिल्ली ने किया" और फिर जीवा "म्याऊं-म्याऊं" करने लगती है। इसके बाद कैप्टन कोहली भी "म्याऊं-म्याऊं" करने लगे।

दीवाली के बाद न्यूजीलैंड से है सीरीज

लगातार सीरीज होने के बाद से टीम इंडिया अपनी फैमिली को टाइम नहीं दे पा रही है। दीवाली के बाद इसी हफ्ते 22 अक्टूबर से न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज शुरू होने जा रही है। इससे पहले टीम इंडिया के पास अब करीब 1 हफ्ते का ब्रेक है। न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में 3 वनडे और 3 टी-20 मैच खेले जाएंगे। वनडे सीरीज का पहला मैच 22 अक्टूबर को मुंबई में रहेगा और टी-20 सीरीज का पहला मैच 1 नवंबर को दिल्ली में खेला जाएगा। न्यूजीलैंड के बाद श्रीलंका टीम भी इंडिया टूर पर अगले महीने आने वाली है। 

Created On :   16 Oct 2017 4:46 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story