Mahindra ने लॉन्च किया XUV500 का पेट्रोल वेरिएंट, जानें कार में क्या कुछ है नया

Mahindra XUV500 Petrol Launched, Priced At ₹ 15.49 Lakh
Mahindra ने लॉन्च किया XUV500 का पेट्रोल वेरिएंट, जानें कार में क्या कुछ है नया
Mahindra ने लॉन्च किया XUV500 का पेट्रोल वेरिएंट, जानें कार में क्या कुछ है नया

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली।  महिंद्रा ने लंबे इंतजार के बाद भारत में अपनी नई SUV XUV500 का पेट्रोल वेरिएंट लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने दिल्ली में इस कार की एक्सशोरूम कीमत 15.49 लाख रुपए रखी है। महिंद्रा ने नई पेट्रोल-पावर वाली XUV500 को सिर्फ एक ही वेरिएंट में लॉन्च किया है जो फुली-लोडेड है। कंपनी ने इस कार में 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन स्टैंडर्ड दिया है। दिखने में महिंद्रा XUV500 पेट्रोल बिल्कुल भारत में पहले से बेची जा रही डीजल मॉडल जैसी है लेकिन इन दोनों कारों में सबसे बड़ा अंतर है 2.2-लीटर का पेट्रोल इंजन। कंपनी ने कार में एमहॉक इंजन लगाया है जो काफी दमदार है। कंपनी ने इस SUV के साथ समान पावर वाला इंजन यूनाइटेड अरब अमीरात और कतर में निर्यात किया है।

xuv 500 के लिए इमेज परिणाम

रोचक बात ये है कि महिंद्रा एंड महिंद्रा ने SUV के पेट्रोल वेरिएंट में डीजल मॉडल जैसे ही समान इंजन पावर दिया है। महिंद्रा XUV500 में 2.2-लीटर का एमहॉक इंजन लगाया गया है जो 2179cc का है। यह इंजन 140 bhp पावर और 320 Nm टॉर्क जनरेट करता है। कंपनी ने इस कार में 6-स्पीड, आइसिन-सोर्स्ड 6-स्पीड ऑटोमैटिक टॉर्क कन्वर्टर ट्रांसमिशन लगाया है जो पहले से इस कार के डीजल वेरिएंट में दिया जा रहा है। नए पेट्रोल और पहले से बिक रहे डीजल वेरिएंट की तुलना करें तो कंपनी ने फ्यूल टाइप को छोड़कर महिंद्रा XUV500 में कोई बड़ बदलाव नहीं किया है।

संबंधित इमेज

महिंद्रा XUV500 पेट्रोल को लॉन्च करते वक्त महिंद्रा एंड महिंद्रा के ऑटोमोटिव डिविजन की सेल्स और मार्केटिंग विंग के चीफ वीजय राम नाकरा ने बताया कि, “जब से ये SUV लॉन्च हुई है तब से XUV500 एक ट्रैंड सेट करने वाली कार के रूप में सामने आई है। यह प्रीमियम SUV सैगमेंट की कार है जो अपने स्टाइल, हाईटेक फीचर्स और प्रपोर्शन के लिए जानी जाती है। नई महिंद्रा XUV500 पेट्रोल उन ग्राहकों को सबसे ज्यादा प्राभापित करेगी जो लंबे समय से इस कार के पेट्रोल वेरिएंट का इंतजार कर रहे हैं। SUV के जी ऑटोमैटिक वेरिएंट बेहतरीन परफॉर्मेंस वाली कार है और यह ग्राहकों को काफी पसंद आएगी।”

Created On :   7 Dec 2017 3:27 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story