घर की दावत में मेहमानों को परोंसे लखनऊ के मशहूर गलौटी कबाब

make Famous galouti kebabs of Lucknow for the house party
घर की दावत में मेहमानों को परोंसे लखनऊ के मशहूर गलौटी कबाब
घर की दावत में मेहमानों को परोंसे लखनऊ के मशहूर गलौटी कबाब

डिजिटल डेस्क,भोपाल। नॉन-वेज खाने का मन हो,लेकिन हाइजीन के चलते बाहर खाने से परहेज करते हैं। वहीं अगर घर पर दावत रखी हो तो गलौटी कबाब एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। नॉन-वेज के शौकीन लोग चिकन और बिरयानी की तरह ही कबाब भी बेहद पसंद करते हैं और कबाबों में कबाब कहलाता है गलौटी कबाब। कबाब बनाने में मेहनत तो लगती है, लेकिन इसे बनाने के बाद जो लोगों के चेहरे पर खुशी आप देखेंगे वो अपनी सारी मेहनत को सफल बना देगी। लखनऊ में गलौटी कबाब को टुंडे कबाब के नाम से भी जाना जाता है। मेहमान नवाजी के लिए अगर आप कबाब सर्व करते हैं तो ये एक बेहतरीन डिश होगी, तो लीजिए आप हम आपको लिए लेकर आए हैं गलौटी कबाब की रेसिपी या आप चाहे तो इसे टुंडे कबाब भी कह सकते हैं। 

                           

गलौटी कबाब बनाने के लिए सामग्री :

कीमा के साथ उबालने के लिए-

कीमा- 500 ग्राम

बड़ी इलायची- 03 (बीज)

दालचीनी- 02 इंच

गरम मसाला- 1/2 छोटा चम्मच

जायफल पाउडर- 1/4 छोटा चम्मच

जावित्री- 1/4 छोटा चम्मच।

घोल के लिए

मैदा- 2 छोटे चम्मच

अंडा- 1 अदद

अन्य सामग्री

अंडा -1 (सिर्फ सफेदी)

बेसन - 04 बड़े चम्मच

प्याज- 02 नग 

अदरक-लहसुन का पेस्ट- 02 बड़े चम्मच

हरी धनिया- 02 बड़े चम्मच 

तंदूरी मसाला- 01 छोटा चम्मच

गरम मसाला-1/2 छोटाचम्मच

लाल मिर्च पाउडर-1/2 छोटा चम्मच

मक्खन- 03 बड़े चम्मच (पिघला हुआ)

नमक- स्वादानुसार

गलौटी कबाब बनाने की विधि :

गलौटी कबाब रेसिपी के लिए सबसे पहले कीमा को छलनी में धो लें और दबाकर उसका पानी अच्छे से निचोड़ लें। कुकर में कीमा और उसके साथ उबालने वाली सारी सामग्री डाल कर आधा कम पानी मिलाएं और 5 सीटी आने तक पकाएं। प्रेशर खत्म हो जाने पर कुकर का ढक्कन खोल दें। अगर उसमें पानी बचा हो, तो धीमी आंच पर रख कर उसे सुखा लें। उसके बाद उबले हुए कीमा को ठन्डा कर लें और उसे मिक्सर ग्राइंडर में अच्छी तरह से पीस लें।

                                       

कढ़ाई में तेल डाल कर कटे हुए प्याज को सुनहरा होने तक तलें। तले हुए प्याज को पीस कर उसका पेस्ट बना लें। प्याज के पेस्ट के साथ, अदरक लहसुन का पेस्ट, मिर्च पाउडर, तंदूरी मसाला, गरम मसाला, नमक को कीमा में डाल कर अच्छे से मिला लें। बेसन को कढ़ाई या पैन में धीमी आंच पर सुनहरा और खुश्बूदार होने तक भून लें। भूनने के बाद उसमें मक्खन, कटा हुआ धनिया और कीमा डाल कर अच्छे से मिला लें और एक घंटे के लिए फ्रिज में ढक कर रख दें। उसके बाद कीमा को बाहर निकालें और मनचाहे आकार की टिक्की बना लें।

                               

एक अंडा लेकर उसे उसमें दो बड़े चम्मच पानी और 2 छोटे चम्मच मैदा डाल कर उसे अच्छे से मिला लें। इसके बाद कबाब की टिक्की को इसमें डुबाएं और और तेल में भूरा होने तक तलें। लीजिए आपकी गलौटी कबाब कबाब बनाने की विधि कम्‍प्‍लीट हुई। बस इसमें ऊपर से चाट मसाला छिड़क कर परोंसे। 

Created On :   9 Dec 2017 7:42 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story