कौन हैं मिस वर्ल्ड बनी भारत की मानुषी, वो सब कुछ जो आप जानना चाहते हैं

Manushi Chhillar Miss World 2017 struggle
कौन हैं मिस वर्ल्ड बनी भारत की मानुषी, वो सब कुछ जो आप जानना चाहते हैं
कौन हैं मिस वर्ल्ड बनी भारत की मानुषी, वो सब कुछ जो आप जानना चाहते हैं

डिजिटल डेस्क, सान्या(चीन)। 20 साल की मानुषी छिल्लर ने 17 साल बाद भारत के लिए मिस वर्ल्ड का खिताब जीतकर करिश्मा कर दिया है। मानुषी ने इसी वर्ष मिस इंडिया का खिताब भी अपने नाम किया था। यहां तक पहुंचने के लिए मानुषी को कठिन तपस्या करनी पड़ी है। हरियाणा की रहने वाली मानुषी मेडिकल स्टूडेंट है। मेडिकल की पढ़ाई करते-करते मानूषी ने मिस इंडिया का खिताब जीता, अब वे मिस वर्ल्ड बनकर चमक बिखेर रही हैं।

यह भी पढ़ें : मानुषी छिल्लर बनीं मिस वर्ल्ड 2017, भारत के खाते में 17 साल बाद ताज

चीन के सनाया सिटी एरेनम में आयोजित प्रतियोगिता में मानुषी ने 108 अन्य प्रतिभागियों को पछाड़कर ये ख़िताब अपने नाम किया है। मानुषी से पहले सन 2000 में प्रियंका चोपड़ा मिस वर्ल्ड बनी थीं। मानुषी ये ख़िताब जीतने वाली छठी भारतीय सुंदरी हैं। मिस वर्ल्ड 2016 की विजेता प्यूर्टो रिको की स्टेफनी डेल वैले नई विश्व सुंदरी को प्रतिष्ठित ताज पहनाएंगी। मेडिकल स्टूडेंट मानुषी हेड टू हेड चैलेंज और ब्यूटी विद पर्पस सेगमेंट दोनों में अव्वल रहीं हैं।



माता-पिता की तरह डॉक्टर बनना चाहती हैं मानुषी

मानुषी हरियाणा के झज्‍जर जिले के बहादुरगढ़ के गांव बामनौली निवासी डॉ। मित्रवसु की पुत्री हैं। डॉ। मित्रवसु और उनकी पत्नी डॉ नीलम रोहतक पीजीआइ में डॉक्टर भी रह चुके हैं। दोनों के रोहतक पीजीआइ में कार्यरत रहने के दौरान ही 14 मई 1997 को मानुषी का जन्म हुआ। फिलहाल उनका परिवार दिल्ली में रहता है। मानुषी खानपुर मेडिकल कॉलेज की स्टूडेंट हैं। मानुषी के मिस वर्ल्ड बनने की सूचना के बाद गांव में खुशी की लहर है।



पढ़ाई में नेशनल टॉपर रहीं हैं मानुषी

मिस वर्ल्ड और मिस इंडिया बनने वाली मानुषी छिल्लर पढ़ाई में भी अव्वल हैं। मानुषी सोनीपत के भगत फूलसिंह राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज में अध्ययनरत् एमबीबीएस की तीसरे वर्ष की छात्रा हैं। मानुषी ने 12वीं की सीबीएसइ में अंग्रेजी विषय में पूरे देश में टॉप किया था। इसके बाद मानुषी ने बीते वर्ष सितंबर में मिस हरियाणा का खिताब भी जीता था

मानुषी को मीठा पसंद है

इसी वर्ष मिस इंडिया बनने के बाद मानुषी ने मीडिया से खास बातचीत करते हुए अपनी स्ट्रगलिंग लाइफ शेयर की थी। मानूषी ने कहा था कि उन्हें मीठा खाने का बहुत शौक है। खासतौर से लड्डू मुझे बहुत पसंद हैं। मानुषी ने बताया कि मैंने काफी मेहनत की है यहां तक पहुंचने के लिए। सवेरे 4 बजे उठकर वर्कआउट करना, कॉलेज जाना फिर क्लासेस अटेंड करना। कई बार लगता था कि ये मेरे साथ क्या हो रहा है, लेकिन अब जब मैं पीछे मुड़ के देखती हूं तो सबकुछ वर्थ इट था।"



आखिरी सवाल का शानदार जवाब

मानुषी ने सभी कंटेस्टेंट को कड़ी टक्कर देते हुए खिताब अपने नाम किया, लेकिन जज उनके आखिरी जवाब से काफी प्रभावित हुए। मानुषी से प्रतियोगिता में अंतिम सवाल ये पूछा गया था कि दुनिया में किस पेशे की सैलरी सबसे ज़्यादा होनी चाहिए और क्यों?

बेहद ख़ूबसूरत सा जवाब देते हुए मानुषी ने कहा, "मेरी मां मेरी सबसे बड़ी प्रेरणा रही हैं। इसलिए मैं कह सकती हूं कि मां होने की जॉब सबसे बेहतरीन है। बात केवल पैसे की नहीं है, बल्कि प्यार और सम्मान के लिहाज, कोई भी मां सबसे ज़्यादा वेतन की हकदार होती है।"



एक्स्ट्रा शॉट्स

  • मानुषी ये ख़िताब जीतने वाली छठी भारतीय सुंदरी हैं।
  • मानुषी से पहले पहले रीता फारिया, ऐश्वर्या राय, प्रियंका चोपड़ा और युक्ता मुखी यह खिताब अपने नाम कर चुकी हैं।
  • मानुषी से पहले सन् 2000 में प्रियंका चोपड़ा मिस वर्ल्ड बनी थीं।
  • मानुषी के अलावा फर्स्ट रनरअप पर मिस मैक्सिको और सैंकड रनरअप मिस इंग्लैंड रहीं।
  • मानुषी ने इसी वर्ष मिस इंडिया का खिताब भी अपने नाम किया था।
  • मानुषी ने बीते वर्ष सितंबर में मिस हरियाणा का खिताब भी जीता था।
  • मिस वर्ल्ड के टॉप 5 में भारत, इंग्लैंड, मैक्सिको, फ्रांस और केन्या की कंटेस्टेंट पहुंची थी।

Created On :   18 Nov 2017 4:54 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story