क्यों लगाया जाता है माथे पर तिलक, आपको भी मिलेंगे ये फायदे...

Mathe par tilak lagane ke fayde,  Tilak on the forehead in Hindi
क्यों लगाया जाता है माथे पर तिलक, आपको भी मिलेंगे ये फायदे...
क्यों लगाया जाता है माथे पर तिलक, आपको भी मिलेंगे ये फायदे...

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। माथे पर तिलक लगाने की परंपरा कब शुरू हुई ये तो कोई नही बता सकता, लेकिन ऐसा करने के अपने फायदे हैं। हिंदू धर्म में किसी भी अनुष्ठान, यज्ञ, पूजन या आरती में माथे पर तिलकलगाने का नियम है। पुराने जमाने में जब राजा-महाराजा युद्ध पर निकला करते थे तो वे माथे पर तिलक लगाया करते थे। इससे स्पष्ट रूप से इसके महत्व को स्वीकारा जा सकता है। इसका जितना धार्मिक महत्व है उतना ही वैज्ञानिक भी। यहां हम आपको माथे पर तिलक लगाने से जुड़े ऐसे ही तथ्यों के बारे में बताने जा रहे हैं...


घटता है तनाव
पिट्यूटरी ग्लैण्ड्ज माथे पर तिलक लगाने से एक्टिव या सक्रिय होने लगते हैं। जिससे मनुष्य का आलस दूर होता है। दिमागी शक्ति आती है और वह तरोताजा महसूस करने लगता है। मानसिक तनाव घटता है और वह अपने जीवन में शांति का अनुभव करने लगता है। 


दूर होते हैं रोग
नाड़ी मंडल की परिशुद्ध सक्रियता माथे पर तिलक या टीका लगाने से होने लगती है। नियमित ऐसा करने से इनसोमनिया और साइनस जैसे रोगों से छुटकारा मिलता है। ऐसे रोग माथे पर तिलक लगाने से दूर होते हैं। यही वजह है कि हिंदू धर्म में महिलाओं को माथे पर टीका लगाने के लिए कहा गया है। 


नाड़ियों का समूह
योगी या साधु अपने माथे पर त्रिपुण्ड का तिलक लगाते हैं। ये इनके नियमित कार्यों में शामिल है। इस संबंध में कहा जाता है कि इसी जगह पर आज्ञा चक्र में उपस्थित पिंड में सभी नाड़ियों का समूह होता है। ऐसा करने से दिमाग शांत होता है, एकाग्रता बढ़ती है जिससे साधना की ओर ध्यान केंद्रित होता है। 

 

प्रभावशाली व्यक्त‍ित्व 

माथे पर तिलक लगाने से सिरदर्द की समस्या में कमी आती है एवं आपका भी व्यक्त‍ित्व प्रभावशाली हो जाता है। तिलक लगाने के चमत्कारिक प्रभाव हमें महिलाअों एवं पुरुष दाेनों में देखने मिलते हैं।

Created On :   22 Nov 2017 4:50 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story