परफेक्ट रिलेशनशिप के लिए मैच्योर महिलाएं अपनाती हैं ये 7 टिप्स

mature women do these 7 things in relationship
परफेक्ट रिलेशनशिप के लिए मैच्योर महिलाएं अपनाती हैं ये 7 टिप्स
परफेक्ट रिलेशनशिप के लिए मैच्योर महिलाएं अपनाती हैं ये 7 टिप्स

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। रिलेशनशिप मतलब दो लोगों का एक रिश्ता, जिसमें दोनों लोग अपना-अपना टाइम, अपने इमोशन, अपने लाइफ रुटीन के साथ-साथ बहुत कुछ इनवेस्ट करते हैं। पर ये रिलेशनशिप तब ही कारगर साबित होता है जब आप अपने पार्टनर की सारी बातों का ख्याल रखने के साथ ही अपनी मैच्योरिटी का सही यूज करते हैं।

रिलेशनशिप में कई तरह की प्रॉब्लम्स आती है। इन प्रॉब्लम्स का सॉल्यूशन इस बात पर डिपेंड करता है कि रिलेशनशिप में रहने वाले लड़के और लड़की में से कौन कितना मैच्योर है। साथ ही हेल्दी रिलेशनशिप के लिए के लिए किन-किन उपायों को आजमाया जाता है। तो आज हम आपको ऐसी ही कुछ बातें बताने जा रहे हैं जो एक मैच्योर वुमन अपने पार्टनर को खुश करने और परफेक्ट रिलेशनशिप के लिए अपनाती है...

1. नो कॉम्प्रोमाइज
यदि आप किसी रिलेशनशिप में आते हैं तो आपको अपने पार्टनर को फुल टाइम देना होता है। जिससे आपके अपने दोस्तों के लिए आपके पास टाइम नहीं रहता है। इससे आपकी फ्रेंडशिप पर असर पड़ सकता है। पर एक मैच्योर वुमन इन बातों का बखूबी ख्याल रखती है। वह अपने फ्रेंड्स को बराबर याद करती है साथ ही अपने पार्टनर को इस बात के लिए भी कनवेंस कर लेती है कि फ्रेंड्स और फैमिली मेंबर ही हमारे सुख दुख के साथी होते हैं इसलिए हमें इन लोगों का से कभी दूर नहीं होना चाहिए।

2. थैंक्स की वैल्यू
अक्सर होता है कि कुछ समय बाद रिलेशनशिप में वो बात नहीं रहती जो शुरुआती दौर में हुआ करती है। इसके लिए सबसे जरूरी है अपने पार्टनर की वैल्यू समझना। इसलिए एक मैच्योर महिला अपने पार्टनर को खुश करने के लिए हर छोटी-बड़ी बात की सराहना करती है साथ ही अपने पार्टनर को थैंक्स करना भी नहीं भूलती। इस बात से पार्टनर खुश तो रहता है साथ ही इसके बदले अपनी लवगर्ल को खुश करने के लिए नए नए एक्सपेरिमेंट करता हैं।

3. फाइनेंशियल इनडिपेंडेंस
सभी लोग बहुत ज्यादा पैसे वाले नहीं होते हैं और अक्सर रिलेशनशिप पर इसकी वजह से खतरा बना रहता है, जिससे एक हेल्दी रिलेशन बनने में परेशानी हो सकती है। इस बात को एक मैच्योर वुमन अपनी फाइनेंशियल आत्मनिर्भरता से दूर करती है। वह अपने पार्टनर की फाइनेंशियल कंडिशन के हिसाब से अपना व्यवहार करती है साथ ही समय समय पर अपने पार्टनर से गिफ्ट की डिमांड भी नही करती। मैच्योर वुमन अपने पार्टनर के घर से जुड़े सभी फाइनेंशियल डिसीजन नहीं लेती है।

4. हैप्पीनेस की असली मिनिंग
अक्सर मान लिया जाता है कि हैप्पीनेस वही होती है जो फिल्मों में दिखाई जाती है। पर ऐसा नहीं है। हर चीज का अपना एक नजरिया होता है। आप अपने तरीके से अपनी खुशियों की तलाश कर सकते हैं। अपने पार्टनर की खुशी का भी ख्याल रख सकते हैं। छोटी-छोटी चीजों में आप अपनी खुशी तलाश सकते हैं।

5. सेल्फ रिस्पेक्ट
एक परफेक्ट रिलेशनशिप में जरुरी होता है अपने पार्टनर के आत्मसम्मान का ख्याल रखना। यह भी देखा जाता है कि किसी बात से अपने पार्टनर की रिस्पेक्ट को ठेस तो नही पहुंची है। एक मैच्योर वुमन अपने पार्टनर को कभी नीचा दिखाने की कोशिश नही करती साथ ही अपनी सेल्फ रिस्पेक्ट से भी समझौता नही करती है। जितनी रिस्पेक्ट वह अपने पार्टनर से एसपेक्ट करती है उतनी ही रिस्पेक्ट वह अपने पार्टनर को भी देती है।

6. खुद की पहचान
कोई नही चाहता की उसे अपनी रिलेशनशिप और अपने पार्टनर की वजह से पहचान मिले क्योंकि सबकी अपनी खुद की एक पहचान होती है। मैच्योर महिला इसके लिए अपनी पर्सनल लाइफ में एक अलग स्पेस बनाती है जिससे उसे अपनी काबिलियत के दम पर दुनिया अलग नाम से जाने। भले ही पार्टनर कोई स्टार या बिजनेसमेन हो पर इसके बावजूद मैच्योर वुमन अपनी पहचान को नही भूलती।

7. सोशल स्पेस
आज सोशल मीडिया पर सब कुछ शेयर करने का ट्रेंड सा चल गया है। पर एक मैच्योर महिला अपनी रिलेशनशिप की प्रॉब्लम्स को सोशल मीडिया पर शेयर नही करती और अक्सर वह अपनी रिलेशनशिप के बारे में तक लोगों से सोशल मीडिया पर शेयर नही करती। इसके साथ ही वह अपने पार्टनर की प्रायवेसी का भी ख्याल रखती है। वह अपने सोशल अकाउंट के जरिए अपने पार्टनर को मुसीबत में नही फंसाती। रिलेशनशिप में महिला अपनी सेक्स लाइफ की बातों को भी पब्लिक नही करती है।
 

Created On :   20 Sep 2017 10:03 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story