VIDEO : विशाल कछुअा अाैर पेंसिल छिपकली, यहां हैं दुनिया के सबसे बड़े रेपटाइल

VIDEO : विशाल कछुअा अाैर पेंसिल छिपकली, यहां हैं दुनिया के सबसे बड़े रेपटाइल

डिजिटल डेस्क, डकोटा। अब तक आपने जू में सांप, मगर, कछुआ की अनेक प्रजातियां देखी होंगी, लेकिन जिस जगह के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं वहां विशाल कछुआ, छिपकली और सांप सहित सहित अलग-अलग प्रजातियों के करीब 225 जीव जंतु मौजूद हैं। इसे वल्र्ड लार्जेस्ट रेपटाइल जू कहा जाता है।


यह अनोखा जू संयुक्त राज्य अमेरिका के दक्षिण डकोटा में स्थित है यह 225 अलग सरीसृप प्रजातियों के साथ ही कुछ अन्य जीव-जंतु भी मौजूद हैं और ये जू के कर्मचारियों के साथ इस तरह घुल मिल गए हैं कि यहां एक पूरी फैमिली नजर आती है इसकी स्थापना 1937 में अर्ल ब्रॉकेल्सबी एक 21 वर्षीय युवक द्वारा की गई थी। अर्ल को सांप पकड़ने में खासी रुचि थी और लोग इन्हें इसी के लिए जानते थे। इस जू में पशु विशेषज्ञों का खास रोल देखने मिलता है। 

 

VIDEO : सबसे बड़ा कछुअा अाैर पेंसिल छिपकली, यहां हैं दुनिया के सबसे बड़े रेपटाइल

 

दुनिया की लार्जेस्ट प्रजाति

यहां गैलापागोस आइलैंड पर पाया जाने वाला टेरपीन कछुआ भी है। इसकी सबसे तेज गति 0.37 किमी है। यह दुनिया की लार्जेस्ट प्रजाति मानी जाती है। 

Longest venomous snake

कोबरा परिवार का सबसे बड़ा सदस्य

इसी प्रकार दुनिया के सबसे विषैले सांप ऑस्ट्रेलियाई टेपान (Oxyuranus scutellatus) हैं जो ऑस्ट्रेलिया में कोबरा परिवार का सबसे बड़ा सदस्य है। 3.3 मीटर (लगभग 11 फीट) की लंबाई है। यह उत्तर-पूर्व क्वींसलैंड में पाया जाता है। कहा जाता है कि ये इतना घातक है कि इसके जहर से मिनटों में मौत हो जाती है। वहीं किंग कोबरा  (Ophiophagus hannah) या हैमड्रायड की औसत लंबाई 3.4 मीटर (10.13 फीट)  है।

 

VIDEO : सबसे बड़ा कछुअा अाैर पेंसिल छिपकली, यहां हैं दुनिया के सबसे बड़े रेपटाइल

 

सबसे तेजी से भूमि पर चलने वाला सांप दक्षिण-पूर्वी उष्णकटिबंधीय अफ्रीका का आक्रामक माम्बा (डेंड्रोस्पिस पोलेलपीस) है। सांप16 से 19 किमी घंटा (10.12 मील प्रति घंटा) की गति तक पहुंच सकता है। 

 

20 इंच लंबी छिपकली 

ऑस्ट्रेलियाई स्नैक छिपकली (लिआलिस बर्टोनी) 50 सेमी से अधिक (20 इंच) लंबी है, लेकिन इसके शरीर का बीच का पेंसिल से ज्यादा मोटा नही है। यहां सबसे जहरीली छिपकली भी है। 

Largest toad

 

सबसे बड़ा मेंढक

इस जू में सबसे बड़ा मेंढक जिसे समुद्री मेंढक भी कहा जाता है, पाया जाता है। ये दक्षिण अमेरिका में मूल रूप से पाया जाता है। इसका औसत वजन 450 ग्राम (1 पौंड) होता है। 

 

Created On :   14 Nov 2017 7:07 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story