- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- भोपाल
- /
- आदि शंकराचार्य की प्रतिमा स्थापित...
आदि शंकराचार्य की प्रतिमा स्थापित करने देश-प्रदेश में होगा धातु संग्रह
By - Bhaskar Hindi |27 July 2017 5:15 AM GMT
आदि शंकराचार्य की प्रतिमा स्थापित करने देश-प्रदेश में होगा धातु संग्रह
दैनिक भास्कर न्यूज़ डेस्क, भोपाल। अद्वैत वेदांत दर्शन के प्रवर्तक, सनातन धर्म के पुनरूद्धारक और सांस्कृतिक एकता के देवदूत आदि शंकराचार्य की ओंकारेश्वर में भव्य प्रतिमा स्थापित करने के लिये देश-प्रदेश में धातु संग्रह किया जायेगा। इस हेतु धातु संग्रहण/जनजागरण के लिये यात्रायें एवं कार्यक्रम आयोजित किये जाने हेतु राज्य सरकार ने मप्र जनअभियान परिषद को आयोजन सहयोगी संस्था बनाया है।
उल्लेखनीय है कि गुजरात में सरदार पटेल की भव्य प्रतिमा बनाने हेतु भी देशभर में धातु संग्रह हुआ था। इसी तर्ज पर अब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आदि शंकराचार्य की प्रतिमा स्थापना हेतु धातु संग्रह करायेंगे।
Created On :   29 Jun 2017 8:09 AM GMT
Next Story