चित्रकूट को स्मार्ट मिनी सिटी बनाने उद्योग मंत्री ने किया 5 करोड़ के कार्यों का शिलान्यास

Minister Rajendra Shukla laid foundation stone for development works of 5 crore
चित्रकूट को स्मार्ट मिनी सिटी बनाने उद्योग मंत्री ने किया 5 करोड़ के कार्यों का शिलान्यास
चित्रकूट को स्मार्ट मिनी सिटी बनाने उद्योग मंत्री ने किया 5 करोड़ के कार्यों का शिलान्यास

डिजिटल डेस्क सतना। चित्रकूट को स्मार्ट मिनी सिटी बनाने के इरादे से शुक्रवार को प्रदेश के उद्योग-वाणिज्य एवं खनिज संसाधन मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने वहां सवा 5 करोड़ के निर्माण एवं विकास कार्यों का शिलान्यास करते हुए भूमि पूजन किया। उन्होंने कहा कि सीएम शिवराज सिंह चौहान पहले ही राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय पहचान के लिए  चित्रकूट को मिनी स्मार्ट सिटी बनाने के संकल्प का एलान कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि चित्रकूट की सजाने संवारने और महिमा मंडित करने की तपस्या फलीभूत भी हो रही है। उद्योग मंत्री ने कहा कि चित्रकूट के पर्यटन विकास के साथ साथ श्रद्धालुओं की अधिकतम सुविधाओं का भी ध्यान रखा जाएगा। वे द्वितीय मुखारबिन्द के समीप सवा 5 करोड़ की लागत के 5 निर्माण कार्यों के भूमि पूजन अवसर पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि सतना-चित्रकूट के बीच फोरलेन रोड निर्माणाधीन है।  मंदाकिनी सीवर के बकाया काम के लिए सीएम ने 28 करोड़ की राशि स्वीकृत की है। कामदगिरी केपास फुटब्रिज निर्माण के लिए भूमिपूजन टेंडर बाद किया गया है।  उधर उद्योग मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने शुक्रवार को बिरसिंहपुर स्थित प्रसिद्ध गौवीनाथ मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण  , परिक्रमा पथ निर्माण और यात्री प्रतीक्षालय के लिए 1 करोड़ 95 लाख 82 हजार तथा कम्युनिटी हाल के लिए 14 लाख 43 हजार के कार्यों का भूमि पूजन किया।
विकसित की जाएगी 84 कोसीय परिक्रमा - सांसद
 संासद गणेश सिंह ने इस अवसर पर कहा कि चित्रकूट की 84 कोसीय परिक्रमा के अंतर्गत आने वाले सभी महत्वपूर्ण तीर्थ स्थलों को विकसित किया जाएगा। सवा 5 करोड़ के विकास एवं निर्माण कार्य इसी दिशा में एक कदम हैं। सांसद ने कहा कि पवित्र श्रीकामदगिरी पर्वत और उसके प्राकृतिक सौंदर्य को जीवंत रखने के लिए जनसहयोग से विभिन्न प्रजातियों के पौधे भी रोपित किए जाएंगे।
ये भी थे मौजूद -
इस मौके पर सांसद गणेश सिंह, पूर्व विधायक सुरेन्द्र सिंह गहरवार, रामदास मिश्रा,श्री कृष्ण मिश्रा, सुभाष शर्मा डोली, बालेन्द्र गौतम और कामदगिरी के व्यवस्थाक मदन गोपाल महाराज समेत बड़ी संख्या में संत समाज उपस्थित रहा।

 

Created On :   23 Sep 2017 8:38 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story