अगले साल ही लोकसभा चुनाव करवा सकती है मोदी सरकार 

Modi government can make elections next year
अगले साल ही लोकसभा चुनाव करवा सकती है मोदी सरकार 
अगले साल ही लोकसभा चुनाव करवा सकती है मोदी सरकार 

डिजिटल डेस्क,नई दिल्ली। साल 2019 में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं। लेकिन अटकले लगाई जा रहीं हैं कि, केंद्र के मोदी सरकार अगले साल यानी 2018 में ही लोकसभा चुनाव करवा सकती है।

ऐसा इसलिए भी संभव है क्योंकि देश के संविधान में इस बात की इजाजत है कि चुनाव आयोग अपनी सुविधानुसार चाहे तो चुनाव वक्त से पहले करवा सकता है। आगामी चुनाव की खबरों पर विश्वास करें तो अगले साल के अंत में होने वाले चार राज्यों के विधानसभा चुनावों के साथ ही साथ 2019 के लोकसभा चुनाव के भी वोट पड़ सकतें हैं।

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक कई राज्यों में लोकसभा के साथ ही विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग कराए जाने के विचार पर चर्चाएं हो रही हैं। उम्मीद की जा रही है अगले लोकसभा चुनाव साल 2018 के अंतिम दो महीनों नवंबर-दिसंबर में करवाए जा सकते हैं। प्रधानमंत्री मोदी भी कई बार ये राय जाहिर कर चुके हैं कि लगातार होने वाले विधानसभा चुनावों से न सिर्फ सरकार की कार्यप्रणाली पर असर पड़ता है बल्कि इससे देश पर आर्थिक भार भी पड़ता है।

क्या है मोदी सरकार का प्लान

प्रधानमंत्री और चुनाव आयोग की अपील अगर तमाम राजनीतिक दल मान लेते हैं और तय वक्त से पहले लोकसभा चुनाव पर वो सहमति दे देते हैं, तो कई राज्यों के विधानसभा चुनाव भी एकसाथ हो सकते हैं। 

एमपी, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मिजोरम की विधानसभाओं का कार्यकाल नवंबर-दिसंबर 2018 में खत्म हो रहा है। इसके अलावा तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और ओडिशा जैसे राज्यों में भी विधानसभा चुनाव इन 2018 में करवाए जा सकते हैं। इन राज्यों की विधानसभा का कार्यकाल अप्रैल 2019 तक है। 

4 राज्यों में खत्म हो रहे विधानसभा कार्यल केवल एक राज्य मिजोरम ही ऐसा है जहां बीजेपी सत्ता में नहीं हैं। वकी तीन राज्यों( एमपी,छग और राजस्थान) में बीजेपी का शासन हैं। इसके अलावा ओडिशा में बीजेडी और आंध्र प्रदेश में टीडीपी को 2014 की मोदी लहर का फायदा जमकर हुआ था। इस वजह से इस बात की उम्मीद ज्यादा है कि लगभग सभी राज्यों में 2018 में चुनाव की सहमति बन सकती है।
 

Created On :   14 Aug 2017 8:09 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story