NDA के नए साथियों को मिलेगी मोदी कैबिनेट में जगह, फेरबदल जल्द

Modi will go for cabinet expansion,new faces will replace the corrupts
NDA के नए साथियों को मिलेगी मोदी कैबिनेट में जगह, फेरबदल जल्द
NDA के नए साथियों को मिलेगी मोदी कैबिनेट में जगह, फेरबदल जल्द

डिजिटल  डेस्क,नई दिल्ली। इस हफ्ते पीएम नरेंद्र मोदी अपने कैबिनेट का विस्तार कर सकते हैं। माना जा रहा है कि AIDMK और JDU के NDA में शामिल होने की खबरों के बीच मोदी कैबिनेट में फेरबदल और विस्तार की संभावना हैं। इन दोनों ही पार्टियों के सांसदों को मोदी मंत्रिमंडल में जगह मिलेगी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विस्तार के क्रम में बीजेपी के कुछ मंत्रियों को पद से हटाया जा सकता हैं और उनकी जगह JDU और AIDMK के नेता केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किए जा सकते हैं। चर्चा है कि इस कैबिनेट विस्तार में दोनों पार्टी से दो-दो नेताओं को मंत्री बनाया जा सकता हैं। 

अटकले हैं कि उन्हीं मंत्रियों को पद से हटाया जाएगा जिन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं, ताकि जनता के सामने पार्टी की साफ छवि पेश की जा सके।

JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने पार्टी के अन्य सदस्यों की सर्वसम्मति से NDA में शामिल होने का फैसला लिया है। इससे पहले अमित शाह ने नीतीश कुमार को NDA में शामिल होने का औपचारिक आमंत्रण दिया था। ये आमंत्रण नीतीश कुमार के बीजेपी के साथ गठबंधन करने के बाद दिया गया था।

दूसरी ओर चेन्नई में AIDMK के पनीरसेल्‍वम और पलानीस्‍वामी गुट के बीच समझौता हो गया है। पार्टी के दोनों धड़ों के साथ आने के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि अब AIADMK NDA गठबंधन में शामिल हो जाएगी। संभावना ये भी है कि तमिलनाडु में डीएमके का मुकाबला करने के लिए बीजेपी AIADMK के साथ विधानसभा चुनाव लड़ सकती है।

कैबिनेट विस्तार के लिए फिलहाल किसी तारीख का ऐलान नहीं हुआ है लेकिन माना जा रहा है कि 25 अगस्त को नए मंत्रियों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम हो सकता है। 

इस वक्त मोदी की टीम में 71 मंत्री हैं। अब इसमें अधिकतम दस मंत्रियों को ही जगह दी जा सकती है। मौजूदा मंत्रियों की टीम में से कुछ को कैबिनेट में लाया जा सकता है। इनमें बिहार कोटे से बने दो मंत्री हो सकते हैं। 
 

Created On :   22 Aug 2017 2:45 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story