अब हिस्टोरिकल सीरियल में नजर आने वाले हैं मोहित रैना

Mohit Raina wiil seen in Historical Serial Saragarhi
अब हिस्टोरिकल सीरियल में नजर आने वाले हैं मोहित रैना
अब हिस्टोरिकल सीरियल में नजर आने वाले हैं मोहित रैना

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देवों के देव महादेव के बाद सम्राट अशोक में अपनी अदाकारी दिखाने वाले मोहित रैना अब जल्दी एक बार फिर दर्शकों के सामने आने वाले हैं। इस बार भी वे फैंस के सामने एक ऐतिहासिक किरदार को निभाते हुए दिखाई देंगे। 

नई भूमिका 
मोहित 1897 के सारगढ़ी के ऐतिहासिक युद्ध पर आधारित सीरियल कर रहे हैं। ये युद्ध ब्रिटिश इंडियन आर्मी और अफगान के ओरकजई कबिले की जनजाति के बीच हुआ था। इस सीरियल में स्टोरी 36 वीं रेजीमेंट के 21 सिख सैनिकों के इर्द गिर्द घूमती दिखेगी। सैनिकों की इस टुकड़ी की अगुवाई हवलदार इशर सिंह करेंगे। मोहित ही इस हवलदार की भूमिका निभा रहे हैं। 

महादेव सीजन-2
वहीं ऐसी भी खबरें आ रही हैं कि मोहित देवों के देव महादेव सीजन-2 में भी नजर आ सकते हैं। मेकर्स ने उनसे काॅन्टेक्ट किया है, लेकिन फिलहाल मामला जो फीस की वजह से आगे नहीं बढ़ पा रहा है। 

Created On :   3 Aug 2017 3:39 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story