मानसून की दगाबाजी किसानों पर पड़ रही भारी

Monsoon is very weak in this year, farmers have disturb
मानसून की दगाबाजी किसानों पर पड़ रही भारी
मानसून की दगाबाजी किसानों पर पड़ रही भारी

डिजिटल डेस्क, मंडला। एमपी के कई जिलों में इस साल मानसून की दगाबाजी किसानों पर भारी पड़ती नजर आ रही है। खरीफ की बोई फसल खेतों में मुरझा रही है। खेत में पर्याप्त पानी नहीं होने के कारण किसान रोपा लगाने के लिए खेतों में सिंचाई कर रहे है। जिससे किसानों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। यदि बांध की बात की जाए तो वो भी बारिश कमजोर होने के कारण आधे भी नहीं भरे हैं। फिर भी  किसानों की समस्या को देखते हुए वृहद और मध्यम बांध से पानी छोड़ दिया गया है। जिससे रबी सीजन की फसल पर खतरा मंडरा रहा है। 

जानकारी के मुताबिक जुलाई माह में सिर्फ 475 एमएम बारिश हुई है। बारिश कमजोर होने से फसल को पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा है। जिससे फसल मुरझाने लगी है। किसान ने धान के रोपा लगाए है। लेकिन कई जगह खेत में पर्याप्त नहीं है। जिसके चलते रोपा नहीं लग पा रहा है। बारिश के काफी इंतजार के बाद अब किसानों को सिंचाई कर रोपा लगाना पड़ रहा है। इसके लिए किसानों को काफी खर्च करना पड़ रहा है।

बांध से पानी छोड़ने की डिंमाड

किसानों के द्वारा बांध से पानी की डिंमाड की जा रही है। बांध खाली होने के बाद भी किसानों की समस्या को देखते हुए पानी छोड़ा जा रहा है। जल संसाधन विभाग ने थावर, मटियारी, मझगांव और बिछिया जलाशय से पानी छोड़ दिया है। जिससे फिलहाल तो किसानों को कुछ राहत मिली है। लेकिन खाली बांध से पानी छोड़ने से रबी की फसल पर संकट की स्थिति बन सकती है। किसान और सभी यही आस लगा रहे है कि अगस्त और सितम्बर में अच्छी बारिश होगी। लेकिन मानसून की स्थिति यही रही तो किसानों को बड़ा नुकसान उठाना पड़ेगा। 

पिछले साल से आधी बारिश

गत वर्ष  816.6 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई थी। अभी तक 475.4 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष 341.2 मिमी कम औसत वर्षा दर्ज की गई है। मंडला तहसील में 462.5, नैनपुर में 588.4, बिछिया में 452, निवास में 561.4, घुघरी में 374.5 और नारायणगंज में 421.9 मिमी कुल वर्षा दर्ज की गई है। 

बांध में 50 प्रतिशत भी पानी नहीं

यहां मंडला जिले के थांवर बांध में 43 प्रतिशत, मटियारी में 37, बिछिया में 15, धुआधार में 22, मझगांव में 44 प्रतिशत पानी है। लघु 61 बांध है। जिसमें 2 फूल, एक में 75 प्रतिशत, 5 में 74 से 50 प्रतिशत, 30 में 49 से 25 प्रतिशत और 23 बांध में 25 प्रतिशत से कम पानी है।

Created On :   5 Aug 2017 2:26 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story