Moto G5S का नया कलर वेरिएंट लॉन्च, मिल रहा है 2 हजार का डिस्काउंट

Motorola announces midnight blue Moto G5S Edition, offering 2000 rupees discount
Moto G5S का नया कलर वेरिएंट लॉन्च, मिल रहा है 2 हजार का डिस्काउंट
Moto G5S का नया कलर वेरिएंट लॉन्च, मिल रहा है 2 हजार का डिस्काउंट

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Lenovo ओन्ड कंपनी Motorola ने अगस्त में लॉन्च हुए Moto G5S के नए कलर वेरिएंट को इंडिया में लॉन्च कर दिया। कंपनी ने इस स्मार्टफोन को मिडनाइट ब्लू कलर ऑप्शन के साथ उतारा है। फिलहाल Moto G5S फाइन गोल्ड और लूनार ग्रे कलर वेरिएंट में अवेलेबल है। इसके मिडनाइट ब्लू कलर वेरिएंट में भी वही फीचर्स दिए गए हैं, जो पुराने वेरिएंट में है। इसके साथ ही फेस्टिव सीजन में कंपनी इस स्मार्टफोन पर 2,000 रुपए का डिस्काउंट भी दे रही है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन को Moto G5S Plus के साथ अगस्त महीने में लॉन्च किया था। 

Moto G5S के features: 

इसके features की बात की जाए तो इसमें 5.2 इंच का एचडी डिस्प्ले दिया गया है। इसके साथ ही इस फोन को कंपनी ने 3Gb रैम और 32Gb इंटरनल और 4Gb रैम और 64Gb इंटरनल स्टोरेज के साथ दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसके इंटरनल स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए 128Gb तक बढ़ाया जा सकता है। इस smartphone में dual rear camera setup नहीं दिया गया है। इसके बैक में 16 मेगापिक्सल और फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसमें 3000mAh की बैटरी दी गई है। इसके साथ ही इसमें सिक्योरिटी के लिए फिंगर प्रिंट सेंसर भी है। 

क्या है Moto G5S Plus में खास? 

Image result for moto g5s plus

इसके features  की बात की जाए तो इसमें 5.5 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले दिया गया है। साथ ही इसे 4Gb रैम और 64Gb इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया जाए। इसके कैमरे की बात की जाए तो ये कंपनी का पहला smartphone है, जो dual rear camera सेटअप के साथ लॉन्च किया जा रहा है। इसके बैक में 13 मेगापिक्सल के दो कैमरे और फ्रंट में LED फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसके अलावा इसमें 3000mAh की बैटरी दी गई है, जो टर्बो चार्जर के साथ आती है। कंपनी का कहना है कि इसकी बैटरी 15 मिनट की चार्जिंग में 6 घंटे तक का बैकअप दे सकती है। इसके अलावा ये फोन एंड्रायड 7.1.1 पर रन करेगा। इस फोन के आगे होम बटन में ही फिंगर प्रिंट सेंसर दिया गया है। 

2 हजार का मिल रहा है डिस्काउंट

Moto G5s का ब्लू कलर वेरिएंट सभी रीटेल स्टोर्स पर अवेलेबल है। इस स्मार्टफोन की ओरिजनल कीमत 14,999 रुपए है, लेकिन दिवाली के मौके पर इसे 2,000 रुपए के डिस्काउंट के साथ बेचा जा रहा है। इस स्मार्टफोन को 14 से 21 अक्टूबर के बीच 12,999 रुपए में खरीदा जा सकता है। इसके अलावा इस पर EMI ऑफर भी अवेलेबल है। 

Created On :   16 Oct 2017 7:30 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story