सीएम शिवराज बोले कर्ज माफी से क्या होगा, किसानों को  देंगे उपज का उचित मूल्य

mp cm said about debt wavier
सीएम शिवराज बोले कर्ज माफी से क्या होगा, किसानों को  देंगे उपज का उचित मूल्य
सीएम शिवराज बोले कर्ज माफी से क्या होगा, किसानों को  देंगे उपज का उचित मूल्य

डिजिटल डेस्क, सिवनी/जबलपुर। शुक्रवार को पलारी के मंडी प्रांगण में आयोजित किसान संगोष्ठी कार्यक्रम में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कर्ज माफी न करने की बात इशारों इशारों में कह दी। उन्होंने कहा कि कर्ज माफी से क्या होगा हम इसका समाधान है कि हम किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य देंगे। इसी से किसानों की समस्या दूर होगी। सीएम ने खेती के साथ-साथ पशुपालन को बढ़ावा देने पर जोर देते हुए कहा कि प्रदेश में दुग्ध उत्पादन बढ़ाकर सफेद क्राति लाएंगे। किसानों को अनाज की उपज का वाजिब मूल्य देने के लिए प्रदेश में 378 किसान बाजार बनाए जाएंगे। उन्होंने किसानों से जैविक खेती को बढ़ावा देने के अलावा कम पानी वाली फसलों को लगाने के लिए आव्हान किया।

अब राशि नहीं सिलाकर देंगे ड्रेस 
सीएम ने घोषणा की  कि ड्रेस की राशि अब बच्चों या अभिभावकों के खाते में नहीं आएगी बल्कि उन्हें सिलाकर दी जाएगी। इसके लिए महिला समूहों से काम कराया जाएगा। इतना ही नहीं सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों को भी स्कॉलरशिप दी जाएगी। उन्होंने वन विभाग को छोड़कर सभी विभागों में महिलाओं की ५० फीसदी भर्ती करने की बात कही और कहा कि जल्द ही पुलिस विभाग में भी ३३ प्रतिशत महिलाओं की भर्ती की जाएगी।

Created On :   16 Sep 2017 2:50 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story