आधी रात घर में घुस बैंक मैनेजर की गला रेतकर हत्या

murder of bank manager in aurangabad
आधी रात घर में घुस बैंक मैनेजर की गला रेतकर हत्या
आधी रात घर में घुस बैंक मैनेजर की गला रेतकर हत्या

डिजिटल डेस्क, औरंगाबाद। औरंगाबाद में अाधी रात को एक बैंक अधिकारी के घर में घुसकर उनकी हत्या कर दी गई। घटना शनिवार लगभग सुबह 3 बजे की है। घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। हत्या में कितने लोग शामिल हैं इसकी जांच चल रही है।

शेकटा मध्यवर्ती बैंक के मैनेजर जितेन्द्र होलकर अपने परिवार के साथ सातारा के छत्रपति नगर में रहते थे। रात में परिवार के साथ भोजन करने के बाद वे और सभी लोग सो गए। रात 2.30 बजे होलकर की चीख-पुकार सुनकर उनकी पत्नी और पुत्र दौड़कर उनके पास आए तो वे जमीन पर खून से लथपथ पड़े थे। किसी ने धारदार हथियार से उनका गला रेल दिया था। उनकी सांसे चल रही थी। एंबुलेंस बुलाकर उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Created On :   9 Sep 2017 2:30 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story