शादी के बंधन में बंधे नागा चैतन्य और समांथा रुथ, देखें photos

Naga Chaitanya and Samantha Ruth tied knot of marriage,see photos
शादी के बंधन में बंधे नागा चैतन्य और समांथा रुथ, देखें photos
शादी के बंधन में बंधे नागा चैतन्य और समांथा रुथ, देखें photos

डिजिटल डेस्क,पणजी। साउथ फिल्म इंडस्ट्री का फेमस कपल शादी के बंधन में बंध गया। नागा चैतन्य और समांथा रुथ ने सात साल के अपने रिश्तों को शादी कर एक नया नाम दिया है। कपल की शादी शुक्रवार शाम हिंदू रीति रिवाज से गोवा में बड़ी धूमधाम से हुई, अब आज शाम एक बार फिर दोनों की शादी कैथोलिक रीति रिवाज से होगी। 

                                        टॉलीवुड के कपल नागा चैतन्य और समंथा रुथ की हुई शादी, देखें PHOTOS

शादी में नागा चैतन्य ने कुर्ता पहना, वहीं समांथा ने लाइट गोल्डन कलर की साड़ी पहनी। दुल्हन के लिबास में समांथा बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं। चैतन्य साउथ के सुपरस्टार नागार्जुन के बेटे हैं। शादी के मडंप में नागा के पिता नागार्जुन ने उनकी चुटकी लेते हुए कहा कि वो "अपना नया सफर शुरू करने से पहले हर एक श्लोक का अर्थ अच्छी तरह से समझ लें।"

                                           टॉलीवुड के कपल नागा चैतन्य और समंथा रुथ की हुई शादी, देखें PHOTOS

शादी में हुए 10 करोड़ रुपए खर्च

कैथोलिक तौर तरीके से शादी होने के बाद 9 अक्टूबर को हैदराबाद में ग्रैंड रिसेप्शन का आयोजन किया जाएगा। जिसमें टॉलीवुड के तमाम सेलेब्र‍िटी शामिल होंगे। इस कपल को आशीर्वाद देने के लिए 150 लोग मौजूद थे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस शादी में लगभग 10 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं। शादी से पहले हुआ सामंथा और चैतन्‍य का प्रीवेडिंग कराया था, जिसमें दोनों ही काफी अडोरेबेल लग रहे हैं। इस फोटोशूट के कई खूबसूरत फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं।

                                        टॉलीवुड के कपल नागा चैतन्य और समंथा रुथ की हुई शादी, देखें PHOTOS

3 दिन के सेलिब्रेशन के बाद समंथा और नागा चैतन्य अपने फिल्मों से जुड़ा काम खत्म करेंगे। शादी के बाद समंथा की पहली फिल्म राजू गरी गाधी-2 13 अक्टूबर को रिलीज होगी। 
वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक समांथा और नागा शादी के बाद 40 दिन लंबे हनीमून पर जाएंगे। हनीमून से लौटने के बाद समांथा, शिवकार्तिकेयन की फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगी। वहीं नागा चैतन्य सव्यासांची की शूटिंग शुरू करेंगे।

                                     टॉलीवुड के कपल नागा चैतन्य और समंथा रुथ की हुई शादी, देखें PHOTOS

2009 में फिल्म सेट पर हुई थी मुलाकात

दोनों की पहली मुलाकात 2009 में फिल्म "ये माया चेसाव" के सेट पर हुई थी। यह सामंथा की पहली फिल्म थी। उसी दौरान इनके प्‍यार की शरुआत हुई। इसी साल 29 जनवरी को दोनों की सगाई हुई थी।  समांथा रुथ प्रभु साउथ फिल्म इंडस्ट्री का जाना-माना चेहरा हैं। 

                                टॉलीवुड के कपल नागा चैतन्य और समंथा रुथ की हुई शादी, देखें PHOTOS

                                टॉलीवुड के कपल नागा चैतन्य और समंथा रुथ की हुई शादी, देखें PHOTOS

                                टॉलीवुड के कपल नागा चैतन्य और समंथा रुथ की हुई शादी, देखें PHOTOS

Created On :   7 Oct 2017 4:32 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story