नागपुर का दिल पहुंचा मुम्बई, बची 2 जिंदगियां

Nagpur’s heart goes out to Mumbai, Survived 2 lives
नागपुर का दिल पहुंचा मुम्बई, बची 2 जिंदगियां
नागपुर का दिल पहुंचा मुम्बई, बची 2 जिंदगियां

डिजिटल डेस्क, नागपुर। नागपुर की ऑरेंज सिटी हॉस्पिटल से गुरुवार की दोपहर 2:00 बजे मुंबई के लिए हार्ट और लीवर भेजा गया। जानकारी के अनुसार गोंदिया निवासी झनेश पशिने (50) को घर पर खाना खाने के बाद रात 10:30 बजे अटैक आया और परिजन बजाज हॉस्पिटल लेकर गए। सीटी स्कैन में ब्रेन में क्लोडिंग दिखी। रात में मरीज को नागपुर के न्यूरोन हॉस्पिटल लेकर, आये जहां मरीज को ब्रेन डेड घोषित कर दिया। इसके बाद परिजनों ने ऑर्गन डोनेशन का निर्णय लिया। पत्नी मनीषा, बेटी नेहा, कुंजिका ने ऑर्गन डोनेशन के बारे में सुन रखा था इस बारे में उन्होंने और जानकारी ली और देने के लिए आगे आए।

टाइमलाइन

-पुलिस ने ऑरेंज सिटी हॉस्पिटल से एअरपोर्ट तक ग्रीन कॉरिडोर बनाया।

-दोपहर 2:15 पर ऑर्गन हॉस्पिटल से निकालकर 2:20 पर एयरपोर्ट पहुंचे।

-हार्ट मुम्बई ग्लोबल हॉस्पिटल में 33 वर्षीय पुरुष को, लीवर पुणे आदित्य बिरला में महिला के लिए भेजा गया।

-किडनी, त्वचा नागपुर के हॉस्पिटल को दी गई।

-डॉक्टरों की टीम में मुम्बई के अलावा नागपुर के डॉ आंनद संचेती थे। डॉ रवि वानखेड़े, डॉ अनूप मरार सहित कई डॉक्टरों ने प्रमुख भूमिका निभाई।                        

-पत्नी मनीषा पशिने ने कहा कि यह उनकी इच्छा थी। हमें पता चला कि ब्रेन डेड हो गया है  इसलिए हमने ऑर्गन डोनेशन का निर्णय लिया।

Created On :   24 Aug 2017 6:44 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story