नारायण राणे ने छोड़ी कांग्रेस, कर सकते हैं बीजेपी ज्वाइन

Narayan Rane resigns the congress
नारायण राणे ने छोड़ी कांग्रेस, कर सकते हैं बीजेपी ज्वाइन
नारायण राणे ने छोड़ी कांग्रेस, कर सकते हैं बीजेपी ज्वाइन

डिजिटल डेस्क, मुंबई। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे ने पार्टी का दामन छोड़ दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को दिल्ली भेज दिया। हालांकि राणे नई पार्टी बनाएंगे, या किसी दूसरी पार्टी में शामिल होंगे इसका खुलासा अभी नहीं हो सका है। बताया जा रहा है कि वो दशहरे तक कोई बड़ा खुलासा कर सकते हैं। लेकिन इससे पहले राणे राज्य के कई इलाकों का दौरा करेंगे। लोगो के बीच जाएंगे। सूत्रों के मुताबिक शिवसेना के 27 विधायक उनके संपर्क में हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि वो बीजेपी में शामिल होंगे।  

आलाकमान से खफा थे राणे

राणे के इस कदम से कांग्रेस को बड़ा झटका जरूर लगा है। राणे आलाकमान से खफा चल रहे थे। इससे पहले वो कई नेताओं पर सियासी निशाना साध चुके हैं। आपको बता दें उन्होंने मुंबई में होने वाली उस रैली में भी भाग नहीं लिया था, जिसमें कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी शामिल हुए थे। जबकि इसपर राणे ने कहा थी कि रैलियों में शरीक होने का उन्हें न्यौता ही नहीं दिया गया था।

Created On :   21 Sep 2017 12:11 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story