यहां मिलेगा आपको प्रकृति की खुबसूरती का अनमोल नजारा, देखें VIDEO

यहां मिलेगा आपको प्रकृति की खुबसूरती का अनमोल नजारा, देखें VIDEO

डिजिटल डेस्क, ऑस्ट्रेलिया। कुदरत ने अपनी कितनी ही नेमतें हम पर बरसाई हैं। नदियां, पहाड़, जंगल, और झरने ये सब कुदरत के वो अनमोल तोहफें हैं, जो हम इंसानों को प्रकृति से जोड़ते हैं। खासकर झरनें, जो कि अपनी रफ्तार और मधुर आवाज़ से किसी को भी अपनी ओर आकर्षित कर लेते हैं।

दुनिया के लगभग हर हिस्से में झरनें मौजूद हैं, जो अपनी नैसर्गिक सुंदरता के लिए पहचाने जाते हैं। लेकिन ऑस्ट्रेलिया के उत्तरी क्वींसलैंड पर कुदरत कुछ ज्यादा ही मेहरबान है, क्योंकि यहां पर बड़ी तादाद में ऐसे वाटरफॉल्स हैं, जो दुनियाभर के पर्यटकों को अपनी ओर खींचते हैं। इस वर्षावन इलाकें में सालभर टूरिस्ट पहुंचते हैं।

1. डेविस क्रीक वाटरफॉल
ये दिलकश झरना डेविस क्रीक नेशनल पार्क में आता है। करीब 100 मीटर की ऊंचाई से गिरता पानी यहां पहुंचने वालों को रोमांच का एहसास कराता है।

2. ब्लूमफिल्ड्स वाटरफॉल
ये झरना ब्लूमफील्ड नदी पर है और इसे वूजल-वूजल फॉल भी कहा जाता है। ये पूरा इलाका यूनेस्को के वर्ल्ड हेरिटेज साइट्स का हिस्सा है जो डेन्ट्री नेशनल पार्क में शामिल है।

3. बीहाना गॉर्ग वाटरफॉल
उत्तरी क्वींसलैंड के केर्न्स इलाके में मौजूद ये झरना एडवेंचर लवर्स को खूब भाता है। लोग यहां अक्सर पानी में छलांग लगाने आते हैं। खासकर सुबह से वक्त ये अद्भुत नजारा पेश करता है।

4. नैंड्रोया फॉल्स
उत्तरी क्वींसलैंड के वर्षावन में बहने वाली नदियां कई खूबसूरत झरने बनाते बहती हैं। इनमें से एक है नैंड्रोया वाटरफॉल जो कि ऊपर से गिरते हुए बिल्कुल दूध की धारा जैसे दिखाई पड़ता है।

5. मेना क्रीक फॉल्स
ये झरना उत्तरी क्वींसलैंड के पैरोनेला पार्क का हिस्सा है। इस जगह आने वाले पर्यटक इस दिलकश झरने का लुत्फ जरूर उठाते हैं।

6. बैरॉन फॉल्स
ये ऑस्ट्रेलिया के सबसे मशहूर झरनों में से एक है। बैरॉन नदी पर बना ये झरने की कुल ऊंचाई 125 मीटर है। ये इलाका बैरॉन गॉर्ग नेशनल पार्क का हिस्सा है। इस पर एक हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर स्टेशन भी है।

Created On :   5 Jan 2018 5:08 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story