- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- सुप्रिया-धनंजय मुंडे के खिलाफ...
सुप्रिया-धनंजय मुंडे के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट पर NCP ने दर्ज कराई शिकायत
डिजिटल डेस्क, मुंबई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी सांसद सुप्रिया सुले और विधान परिषद में विरोधी पक्ष नेता धनंजय मुंडे के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक कमेंट लिखने वाले शख्स के खिलाफ पार्टी ने साइबर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। राकांपा महिला प्रदेशाध्यक्ष राष्ट्रवादी महिला कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष चित्रा वाध ने मामले में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। फिल्हाल पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
नागपुर का भाजपा कार्यकर्ता है आरोप: वाघ
शिकायत के मुताबिक वालचंद गित्ते नाम के ट्विटर हैंडल से सुले और मुंडे के खिलाफ आपत्तिजनक कमेंट किए गए हैं। इससे राकांपा कार्यकर्ताओं की भावनाएं आहत हुईं हैं। संबंधित आपत्तिजनक ट्वीट साइबर पुलिस स्टेशन को मेल कर दिए गए हैं। वाघ ने कहा कि नागपुर का रहने वाला आरोपी भाजपा का कार्यकर्ता है। आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की मांग की गई। शिकायत करने पहुंची वाघ के साथ राष्ट्रवादी विद्यार्थी कांग्रेस के अध्यक्ष एडवोकेट अमोल मालेते और दूसरे कार्यकर्ता भी मौजूद थे।
मामले की जांच में जुटी पुलिस
सांसद सुप्रिया सुले और विधान परिषद में विरोधी पक्ष नेता धनंजय मुंडे के खिलाफ आपत्तिजनक कमेंट से NCP नाराज है। मामले की शिकायत साइबर थाने में होने के बाद, मामले की जांच शुरु हो गई। पुलिस आरोपी तक पहुंचने में जुट गई है। शिकायत के मुताबिक मामले के तार नागपुर से जुड़े हैं। भाजपा कार्यकर्ता पर आरोप लगा है, कि उसने आपत्तिजनक टिप्पणी की है। NCP ने इस मामले में आरोपी के साथ सख्ती से निपटने की मांग की है। सबूत के तौर पर आपत्तिजनक ट्वीट भी साइबर पुलिस को सौंपे गए हैं।
Created On :   20 Nov 2017 5:34 PM GMT