VIDEO: कैटफिश, 5 फीट गहरे पानी में कुछ खाते नजर आया 'जगुआर'
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बड़ी बिल्लियों में से एक जगुआर, देखने पर जितना अद्भुत और आकर्षक उतना ही खतरनाक, लेकिन शायद ही आपने कभी इसे तैरते हुए देखा होगा। पानी के अंदर जगुआर कुछ खाने के लिए उतरा है। ताज्जुब की बात ये है कि वह खाने की यह चीज उसे इतनी लजीज लगी कि वह उसे बाहर लाने की बजाए अंदर ही चबाने लगा।
5 फीट गहरा पानी
स्वीमिंग के ऐसे नजारे विशेष रूप से जगुआर के प्राकृतिक आवासों, दलदली क्षेत्रों में देखने मिल सकते हैं। यह लगभग 5 फीट गहने पानी में तैर रहा है। इसके तैरते हुए नजारे को देखकर कई लोगों ने इसे कैट फिश नाम दे दिया। वह इतने आराम से पानी में स्विमिंग कर रहा है जैसे कि वह पानी का ही जीव है।
रोक सकता है सांस
जगुआर एक लंबे समय के लिए अपनी सांस पानी में रोक सकता है लेकिन पानी के अंदर ही इसका सांस रोके हुए ईटिंग किसी आश्चर्य से कम नहीं है।
Created On :   15 Sep 2017 5:39 AM GMT