चार IAS अधिकारियों की नवीन पदस्थापना, भगत सिंह को मिला रीवा संभाग

New posting of four IAS officers in MP
चार IAS अधिकारियों की नवीन पदस्थापना, भगत सिंह को मिला रीवा संभाग
चार IAS अधिकारियों की नवीन पदस्थापना, भगत सिंह को मिला रीवा संभाग

डिजिटल डेस्क, सतना। राज्य शासन ने शनिवार को चार आईएएस अधिकारियों की नवीन पदस्थापना की। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, प्रबंध संचालक मप्र पर्यटन निगम एवं सचिव  लोक सेवा प्रबंधन एवं मुख्यमंत्री सचिवालय हरिरंजन राव को सचिव राजस्व विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

इसी प्रकार, उप सचिव गृह विभाग भगत सिंह कुलेश को अपर आयुक्त राजस्व रीवा संभाग रीवा पदस्थ किया गया है। इधर प्रमुख सचिव सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग विभाग वीएल कांताराव को एमडी लघु उद्योग निगम भोपाल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है, जबकि प्रमुख सचिव राजस्व विभाग अरुण कुमार पण्डेय से एमडी लघु उद्योग निगम भोपाल का अतिरिक्त प्रभार वापस ले लिया गया है।

Created On :   5 Aug 2017 5:57 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story