इंडिया टूर के लिए न्यूजीलैंड टीम का एलान, ये खिलाड़ी भिड़ेंगे 'कोहली ब्रिगेड' से

New zealand announces initial Nine members squad for India tour.
इंडिया टूर के लिए न्यूजीलैंड टीम का एलान, ये खिलाड़ी भिड़ेंगे 'कोहली ब्रिगेड' से
इंडिया टूर के लिए न्यूजीलैंड टीम का एलान, ये खिलाड़ी भिड़ेंगे 'कोहली ब्रिगेड' से

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के साथ सीरीज खत्म होने के बाद न्यूजीलैंड की टीम इंडिया टूर पर आएगी। इसके लिए सोमवार को न्यूजीलैंड की टीम का एलान कर दिया गया। फिलहाल 9 मेंबर्स की टीम का एलान किया गया है। इंडिया टूर के लिए न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर जिमी निशाम को बाहर रखा गया है। और बाकी के 6 खिलाड़ियों का सिलेक्शन बाद में किया जाएगा। आपको बता दें कि न्यूजीलैंड की टीम 12 अक्टूबर से इंडिया टूर पर रहेगी। इस दौरान न्यूजीलैंड और इंडिया के बीच वनडे और टी-20 की सीरीज खेली जाएगी। 

जिमी निशाम और नील ब्रूम को नहीं मिली जगह

चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके ऑलराउंडर जिमी निशाम और बैट्समैन नील ब्रूम को जगह नहीं दी गई है। न्यूजीलैंड टीम के कोच माइक हेसन ने बताया कि, "जिन 9 खिलाड़ियों को हमने सिलेक्ट किया है, वो हमारी वनडे टीम का महत्वपूर्ण हिस्सा है और इन्हें इंडिया में खेलने का एक्सपीरियंस भी है।" 

बाकी के खिलाड़ी "न्यूजीलैंड-A" से चुने जाएंगे

फिलहाल इंडिया टूर के लिए 9 खिलाड़ियों का सिलेक्शन किया गया है और बाकी के बचे 6 खिलाड़ी न्यूजीलैंड-A से चुने जाएंगे। इस बारे में कोच माइक ने बताया कि, "हमारे टॉप के खिलाड़ी अभी इंडिया में ही खेल रहे हैं, इसलिए दो हिस्सों में टीम का सिलेक्शन करना कारगार होगा।" उन्होंने बताया कि, "बाकी के जो 6 खिलाड़ी बचे हुए हैं, उसमें न्यूजीलैंड-A टीम के खिलाड़ियों को शामिल किया जाएगा ताकि हम उन्हें अच्छा प्रदर्शन करने के लिए मोटिवेट कर सकें।" 

अभी क्या कर रही है न्यूजीलैंड-A की टीम

न्यूजीलैंड-A की टीम फिलहाल इंडिया-A के खिलाफ सीरीज खेल रही है। जिसमें 2 फर्स्ट क्लास मैच और 5 वनडे खेले जाएंगे। न्यूजीलैंड-A का दौरा 15 अक्टूबर को खत्म होगा, जबकि न्यूजीलैंड की टीम 12 अक्टूबर को इंडिया टूर पर आएगी। 

क्या है टीम? 

केन विलियमसन (C), ट्रेट बोल्ट, कोलिन डी ग्रैंडहोम, मार्टिन गुप्टिल, टॉम लैथम, एडम मिल्ने, मिशेल सेंटनर, टिम साउथी और रॉस टेलर।

Created On :   26 Sep 2017 2:28 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story