आज करें इस मंत्र का जाप, मृत्यु को भी टाल देगा ये छोटा सा उपाय

Om namo surya devay namah, Sunday Surya Upasana and pujan vidhi
आज करें इस मंत्र का जाप, मृत्यु को भी टाल देगा ये छोटा सा उपाय
आज करें इस मंत्र का जाप, मृत्यु को भी टाल देगा ये छोटा सा उपाय

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सूर्यदेव को प्रातःकालीन अर्घ्य अतिशुभ माना गया है। इंद्रियों को जागरुक करने के लिए भी सूर्य उपासना उत्तम बताई गई है। ज्योतिष में सूर्य को सभी ग्रहों का अधिपति माना गया गया है। सूर्यदेव की आराधना करने से कुंडली में विद्यमान ग्रहों का नकारात्मक असर खत्म होकर सफलता के द्वार खुल जाते हैं। हिंदू धर्म के अनुसार रविवार सूर्य का वार है। रविवार को सूर्य की आराधना सभी उन लोगों के लिए सर्वाधिक लाभकारी बताई गई जिनका राशि स्वामी सूर्य ही है...

  1. इस दिन भगवान सूर्य की आराधना,अर्चना से विशेष फल की प्राप्ति होती है। इस दिन सूर्य के निमित्त दान-पुण्य करने से बड़े से बड़ा अशुभ भी टल जाता है।
  2. यदि कोई व्यक्ति कारागार में हों या उस पर आपराधिक केस चल रहा हो तो भी सूर्य के मंत्र जाप से वह तुरंत कारागार से छूट जाता है।
  3. यदि किसी की कुंडली में गरीबी, निर्धनता और शत्रुओं से बार-बार हारना लिखा हो तो उसे सूर्य की आराधना करना चाहिए। रविवार को
    सूर्य की विशेष आराधना
    करने से  व्यक्ति के भाग्य में राजयोग का निर्माण होता है।
  4. ॐ सूर्य देवाय नमः मंत्र का उच्चारण करते हुए सूर्य को अर्घ्य देना चाहिए। इसे शरीर की सभी इंद्रियां काम करने लगती हैं। मंत्रोच्चार के वक्त एकाग्रता आवश्यक है। 
  5. रविवार के दिन एक तांबे के लोटे से सूर्य देव को गायत्री मंत्र बोलते हुए जल चढ़ाएं। जल चढ़ाते समय लोटे से नीचे गिरते पानी से सूर्य के दर्शन करें। इसके बाद आदित्य ह्रदयस्त्रोत का पाठ करें। यदि नौकरी में प्रमोशन नहीं हो रहा है या कोई व्यक्ति बेहद बीमार हो तो उसे इस उपाय को अवश्य काम में लेना चाहिए।
  6. अर्घ्य देने के बाद गायत्री मंत्र की एक माला जाप कर लें। कहा जाता है कि इससे बुरे से बुरा समय भी टल जाता है। इस छोटे से उपाय से एक बार मृत्यु को भी हराया जा सकता है। 

Created On :   9 Sep 2017 6:21 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story