OMG! क्या मां बनने वाली हैं रिया सेन.. इसलिए की झटपट की शादी

OMG! Is Riya Sen going to become a mother?
OMG! क्या मां बनने वाली हैं रिया सेन.. इसलिए की झटपट की शादी
OMG! क्या मां बनने वाली हैं रिया सेन.. इसलिए की झटपट की शादी

डिजिटल डेस्क,मुंबई। पुणे में एक बेहद प्राइवेट सेरेमनी में एक्ट्रेस रिया सेन ने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड से शादी कर ली। अचानक हुई इस शादी से सबके मन में कई सवाल उठ रहे हैं कि रिया ने शादी करने में इतनी जल्दबाजी क्यों दिखाई? दरअसल बॉलीवुड गलियारों में चर्चा है कि रिया का इतनी जल्दबाजी में शादी करने पीछे उनका प्रेग्नेंट होना वजह है। 

पिछले कुछ दिनों से खबरें आ रही थीं कि एक्‍ट्रेस रिया सेन जल्‍द ही अपने बॉयफ्रेंड शिवम तिवारी से शादी करने जा रही हैं। लेकिन शिवम के संग अचानक फेरे लेकर उन्होंने सबको चौंका दिया। रिया के पति के बारे में लोग कम ही जानते हैं। रिया ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ कई फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

शादी की कुछ फोटोज उनकी बहन रायमा सेन ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। फोटोज को देख कर अंदाजा लगाया जा सकता है कि शादी बेहद सादे अंदाज और बंगाली रीति रिवाज से हुई है। 

बता दें कि रिया सेन एक्‍ट्रेस मुनमुन सेन की बेटी हैं। रिया हिंदी फिल्‍मों के अलावा बंगाली फिल्‍मों में भी नजर आ चुकी हैं। बहरहाल वजह कुछ भी हो हम तो न्यूली वेड कपल को अपनी बेस्ट विशेज ही देंगे और यही दुआ करेंगे की आगे उनकी लाइफ खुशियों से भरी हो।
 

Created On :   19 Aug 2017 4:32 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story