OMG: 'पिया मोरे' सॉन्ग में सनी लियोनी और इमरान हाशमी की ऐसी हरकतें

OMG: Sunny Leoni and Imran Hashmi s hot dance badshaho movie song Piya More Song
OMG: 'पिया मोरे' सॉन्ग में सनी लियोनी और इमरान हाशमी की ऐसी हरकतें
OMG: 'पिया मोरे' सॉन्ग में सनी लियोनी और इमरान हाशमी की ऐसी हरकतें

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड के सीरियल किसर इमरान हाशमी और BOLD एक्ट्रेस सनी लियोनी की HOT जोड़ी पर्दे पर आने के लिए तैयार है। दोनों एक साथ 'बादशाहो' फिल्म में साथ नजर आएंगे। इस फिल्म का नया सॉन्ग 'पिया मोरे' मंगलवार को रिलीज़ किया गया, जिसमें सनी और इमरान दोनों ही HOT अवतार में नजर आ रहे हैं। इन दोनों के साथ आने का इंतजार फैंस काफी बेसब्री से कर रहे थे।

बादशाहो के 'पिया मोरे' गाने को मीका सिंह और नीति मोहन ने गाया है। इस गाने में सनी लियोनी ब्लैक कलर का लहंगा पहने हुए बेहद ही HOT दिख रही हैं। इस गाने में सनी और इमरान के बीच की कैमिस्ट्री आप देख सकते हैं। इस गाने में दोनों के HOT अवतार को देखकर आप पसीना-पसीना हो जाएंगे। इस गाने में सनी की तारीफ सभी लोग कर रहे हैं। इस फिल्म में उनकी को-एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज ने इस गाने के वीडियो को Twitter पर भी शेयर किया, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। इससे पहले भी सनी लियोनी अपने HOT DANCE से सबको चौंका चुकी हैं। सनी का रईस फिल्म में 'लैला में लैला' सॉन्ग भी काफी पसंद किया गया था।

इससे पहले बादशाहो का 'मेरे रश्के कमर' सॉन्ग रिलीज हुआ था, जिसमें अजय देवगन और इलियाना डिक्रूज की केमिस्ट्री भी साफ दिख रही थी। ये फिल्म इमरजेंसी पर बेस्ड है और इस फिल्म में अजय देवगन, इलियाना डिक्रूज, इमरान हाशमी, सनी लियोनी, विद्युत जामवाल और ईशा गुप्ता अहम किरदार में है और ये फिल्म 1 सितंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज की जाएगी।

Created On :   26 July 2017 7:50 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story