OMG! इस एक्टर ने पीठ पर गुदवा लिया सोनम का नाम

OMG! this actor make tattoo on his back of sonam kapoors name
OMG! इस एक्टर ने पीठ पर गुदवा लिया सोनम का नाम
OMG! इस एक्टर ने पीठ पर गुदवा लिया सोनम का नाम

डिजिटल डेस्क,मुंबई। यू तो एक्ट्रेस सोनम कपूर के लाखों प्यार करने वाले हैं, लेकिन एक उनके प्यार एक शख्स इस कदर डूब गया है कि उसने सोनम कपूर का नाम अपनी पीठ पर गुदवा लिया। जरा रुकिए इस दीवाने ने सोनम का ही नहीं बल्कि उनकी बहन रिया कपूर का भी नाम अपनी पीठ पर गुदवाया है।

अब आप सोच रहे होंगे कि इतनी हिम्मत आखिर किसमें हो सकती है जो अनिल कपूर की बेटियों का नाम अपनी पीठ पर गुदवाए घुम रहा हैं। जनाब तो जान लीजिए ये कोई और नहीं बल्की अनिल के बेटे हर्षवर्धन कपूर हैं।

सोनम और रिया के भाई एक्टर हर्षवर्धन कपूर ने अपनी पीठ पर दोनों बहनों के नाम का टैटू बनवाया हैं। भई अब आज कल के जमाने में भाईयों का ऐसा प्यार कम ही देखने को मिलता हैं, वो भी तब जब भाई खुद एक्टर हो।

हर्षवर्धन ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि हर्षवर्धन कितने अच्छे भाई हैं। 

हर्षवर्धन ने हाल ही में विक्रमादित्य मोटवानी के निर्देशन में बन रही फिल्म भावेश जोशी की शूटिंग पूरी की है। इस ट्वीट के साथ ही भावेश ने इस फिल्म का प्रमोशन भी कर दिया है। दरअसल, अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर ने  "मिर्जिया" फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। फिल्म में हर्षवर्धन के अभिनय की चर्चा जरूर हुई थी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर ये ज्यादा नहीं चली थी। 

Created On :   8 Sep 2017 8:51 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story