OMG: ये महिला मानती है बछड़े को अपना पति, बिस्तर पर भी सोते हैं साथ

OMG: women married to a calf in the believe of husbands rebirth, even she sleep with it
OMG: ये महिला मानती है बछड़े को अपना पति, बिस्तर पर भी सोते हैं साथ
OMG: ये महिला मानती है बछड़े को अपना पति, बिस्तर पर भी सोते हैं साथ

डिजिटल डेस्क, नामपेन्ह। आपने पुनर्जन्म की कई कहानियां सुनी होंगी और फिल्मों में भी पुनर्जन्म के बारे में देखा होगा। लेकिन एक महिला ने पुनर्जन्म पर विश्वास करते हुए गाय के बछड़े से शादी कर ली। दरअसल महिला बछड़े को अपना पति मानती है, उसे लगता है कि उसके पति ने मरने के बाद बछड़े के रूप में जन्म लिया है। इस बात पर आपको विश्वास हो या न हो, लेकिन ये सच है। कंबोडिया से ये अजीबो-गरीब मामला सामने आया है, जहां पर खिम हैंग नाम की महिला बछड़े को अपना पति मानती है और उसकी देखभाल करती है। 

74 साल की खिम हैंग का नाम लोगों ने तब सुना जब उनकी ये हरकत सोशल मीडिया पर वायरल हुई। जिसके बाद लोग उन्हें और उनके बछड़े पति को देखने के लिए दूर-दूर से आ रहे हैं।

पति की तरह करती हैं देखभाल

खिम हैंग अपने इस बछड़े की अपने पति की तरह ही देखभाल करती हैं। उनका मानना है कि उनके पति टोल खेतू ने बछड़े के रुप में जन्म लिया है। उनके पति की अचानक मौत हो गई थी, जिसके बाद से महिला इस बछड़े को अपना पति मानने लगी है। पति की मौत के बाद खिम ने इस बछड़े से शादी करली और इतना ही नहीं वो बछड़ा भी उनके साथ बिस्तर पर ही सोता है। खिम के मुताबिक, एक दिन उनके पति टोल खेतू की आत्मा ने आकर उनसे कहा कि, "मैं तुम्हारा पति हूं।" इसके बाद खिम ने नोटिस किया कि बछड़ा उनके पास आकर उनके बाल और गर्दन को चाटता था, जिसके बाद से उन्हें विश्वास हो गया कि ये बछड़ा ही उनका पति है।

इतना ही नहीं खिम ने ये भी बताया कि ये बछड़ा उनके पति की तरह ही सीढियां भी चढ़ता है और सबसे खास बात ये है कि वो उस बछड़े को उसी कमरे में रखती हैं, जहां वो खुद अपने पति के साथ रहती थी।

Created On :   24 July 2017 7:34 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story