बाबा को पद्म पुरस्कार देने के लिए 4200 से ज्यादा सिफारिशें

Over 4,208 people recommended rape convict Ram Rahim for Padma award
बाबा को पद्म पुरस्कार देने के लिए 4200 से ज्यादा सिफारिशें
बाबा को पद्म पुरस्कार देने के लिए 4200 से ज्यादा सिफारिशें

डिजिटल डेस्क,नई दिल्ली। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को साध्वी से रेप के मामले में CBI कोर्ट ने 20 साल की सजा सुनाई है। इस फैसले के बाद आध्यात्मिक चेहरे के पीछे छुपा बाबा का असली चेहरा सबके सामने आ गया। लेकिन यह देश के लोगों का दुर्भाग्य है कि उन्हें सच नजर नहीं आता है। तभी तो गुरमीत राम रहीम को पद्म पुरस्कार देने के लिए अब तक 4208 लोग सिफारिश कर चुकें हैं। चौंकाने वाली बात यह कि सिफारिश कर्ताओं में 5 आध्यात्मिक गुरु भी शामिल हैं।

केन्द्रीय गृह मंत्रालय 50 साल के दाढ़ी वाले "गॉडमैन" यानी राम रहीम की सिफारिशों के आवेदनों से भर गया है। लोगों ने आवेदनों में लिखा है कि "बाबा के निर्देशों का लाखों लोग पालन करते हैं उनके दिखाए मार्गों पर चलते हैं। उन्होंने समाज को सुधारने के लिए फिल्मों में भी काम किया है"। इसलिए वो पद्म पुरस्कार के हकदार हैं।

आपकों बता दें कि साल 2015 और 2016 में पद्म पुरस्कार के लिए गुरमीत राम रहीम के लिए कोई सिफारिश नहीं की गई थी। 2017 में ही उनके नाम की सिफारिश की गई है। दरअसल राष्ट्रीय पुरस्कारो- पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री के लिए सरकार को कोई भी व्यक्ति उचित नाम की सिफारिश कर सकता है। ये पुरस्कार कला, साहित्य और शिक्षा, खेल, चिकित्सा, सामाजिक कार्य, विज्ञान और इंजीनियरिंग, सार्वजनिक मामलों, सिविल सेवा, व्यापार और उद्योग में उत्कृष्ट लोगों को ही दिया जाता है।

हर साल प्रधानमंत्री के द्वारा गठित समिति पुरस्कार के लिए आए हुए नामों की सिफारिशों की जांच करती है। गौरतलब है कि 2017  में अब तक गृह मंत्रालय की वेबसाइट पर 18768 आवेदन आ चुके हैं। उसमें से सबसे ज्यादा 4208 डेरा प्रमुख डॉ. गुरमीत राम रहीम के लिए थे। गुरमीत राम रहीम खुद के नाम के आगे डॉक्टर लगाता है। लगभग सभी आवेदन हरियाणा के सिरसा से आए हुए हैं।

Created On :   1 Sep 2017 3:31 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story