भारतीय उप उच्चायुक्त को तलब कर बोला पाकिस्तान- 2003 की संघर्ष विराम व्यवस्था का पालन करें

Pak summoned Indias Deputy High Commissioner over ceasefire violation
भारतीय उप उच्चायुक्त को तलब कर बोला पाकिस्तान- 2003 की संघर्ष विराम व्यवस्था का पालन करें
भारतीय उप उच्चायुक्त को तलब कर बोला पाकिस्तान- 2003 की संघर्ष विराम व्यवस्था का पालन करें

डिजिटल डेस्क, इस्लामाबाद। लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) पर संघर्ष विराम उल्लंघन में एक पाकिस्तानी महिला की मौत पर मंगलवार को इस्लामाबाद में भारतीय उप उच्चायुक्त को तलब किया गया। पाकिस्तान में भारतीय उप उच्चायुक्त जे पी सिंह को तलब कर डायरेक्टर जनरल (साउथ एशिया और सार्क) डॉ मोहम्मद फैजल ने भारतीय फौज द्वारा किए गए कथित संघर्ष विराम उल्लंघन की निंदा की। उन्होंने जे पी सिंह को LoC पर शांति कायम करने के लिए 2003 का सीजफायर व्यस्था का सम्मान करने को कहा।

डायरेक्टर जनरल ने संघर्ष विराम की अन्य घटनाओं की जांच के लिए भारतीय पक्ष से आग्रह भी किया। साथ ही भारतीय सेना को संघर्ष विराम का सम्मान करने और नियंत्रण रेखा पर शांति बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने भारतीय पक्ष को भारत और पाकिस्तान (यूएनएमओजीआईपी) में संयुक्त राष्ट्र की सैन्य पर्यवेक्षक समूह को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों के अनुसार अपनी अनिवार्य भूमिका निभाने के लिए मंजूरी देने को भी कहा है।

पाकिस्तान की ओर से सोमवार को दावा किया गया था कि सीमा पर भारतीय गोलीबारी में एक पाकिस्तानी महिला की मौत हो गई थी। पाकिस्तान का कहना है कि 35 साल की एक महिला की मौत कारेला सेक्टर में गोलीबारी से हुई थी वहीं खुइरता सेक्टर में एक अन्य महिला गोली लगने से घायल हो गई है। इस पर पाकिस्तान विदेश मंत्रालय ने भारतीय सैनिकों के द्वारा जानबुझकर पाकिस्तानी नागरिकों को निशाना बनाए जाने का आरोप भी लगाया। विदेश मंत्रालय प्रवक्ता ने कहा कि यह अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार और कानून का उल्लंघन है।

 

Created On :   8 Aug 2017 1:24 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story