तीन चौकियों के ध्वस्त होने से बौखलाया PAK, लगातार बरसा रहा गोलियां

Pak violates ceasefire in Poonch
तीन चौकियों के ध्वस्त होने से बौखलाया PAK, लगातार बरसा रहा गोलियां
तीन चौकियों के ध्वस्त होने से बौखलाया PAK, लगातार बरसा रहा गोलियां

डिजिटल डेस्क, जम्मू। शनिवार को सीमा पर हुई फायरिंग में अपनी तीन चौकियां खो चुका पाकिस्तान लगातार संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रहा है। ताजा मामले में पाकिस्तानी आर्मी ने रविवार देर शाम LoC पर अचानक गोलीबारी शुरू की है। इस गोलीबारी में LoC से सटे कईं गांवों और भारतीय चौकियों को निशाना बनाया गया है। पाकिस्तानी सेना ने इस दौरान बड़ी संख्या में मोर्टार भी दागे हैं। हालांकि अभी तक किसी जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।

पुलिस अधिकारी के अनुसार, LoC से सटे खाडी करमारा और दिवगर क्षेत्रों में गोलीबारी हुई है। पुलिस अफसर ने आगे कहा कि पूंछ जिले के इन क्षेत्रों में पाकिस्तानी सेना ने छोटे-बड़े हथियार और ऑटोमेटिक हथियार से गोलीबारी की। साथ ही मोर्टार भी दागे। अधिकारी का कहना है कि सीमापार से गोलीबारी शाम 5.55 पर शुरू हुई।

गौरतलब है कि शनिवार को भी पाकिस्तानी आर्मी ने संघर्ष विराम का उल्लंघन किया था, जिसका जवाब भारतीय सेना ने पाकिस्तान की तीन चौकियों को उड़ाकर दिया था। कल की फायरिंग में दो पाकिस्तानी सैनिकों के भी मारे जाने की खबर थी। साथ ही कई अन्य पाक सैनिक घायल भी हुए थे।

Created On :   9 July 2017 4:42 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story