देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को देश कर रहा है याद

देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को देश कर रहा है याद

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश के पहले प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू की 128वीं जयंती पर देश उन्हें याद कर रहा है। बाल दिवस के तौर इस खास दिन को देशभर में मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जहां पं. नेहरू को याद किया। राहुल गांधी ने भी नेहरू जी को ट्वीट कर आदरांजलि दी। वहीं पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने नेहरू जी की समाधि स्थल शांतिवन में उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

कांग्रेस ने किया याद

नेहरू जी के जन्मदिन पर कांग्रेस ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

इसके अलावा अलग अलग राजनीतिक दलों के नेताओं और हस्तियों ने भी पंडित नेहरू को याद किया।


जवाहर लाल नेहरू का जन्म 14 नंवबर 1889 को उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में हुआ था। उनके जन्मदिन को पूरे भारत में बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। नेहरू की इच्छा थी कि वो बतौर वकील प्रक्टिस करें लेकिन यह काम कुछ दिन तक ही कर सके।

 महात्मा गांधी जिस तरह अंग्रेजों से देश को मुक्त कराने के लिए अभियान चला रहे थे उसे नेहरू काफी प्रभावित हुए और उनके साथ हो गए। पंडित नेहरू एक अच्छे नेता और वक्ता ही नहीं थे, वो एक अच्छे लेखक भी थे। उन्होंने अंग्रेजी में "द डिस्कवरी ऑफ इंडिया", "ग्लिमप्स ऑफ वर्ल्ड हिस्टरी" और बायोग्राफी "टुवर्ड फ्रीडम" कई किताबें लिखी हैं। 

Created On :   14 Nov 2017 3:27 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story