'जियो और जीने दो' के सिद्धांत पर अपनाएं लोग : सीएम शिवराज

People adopt the principle of Live and let live says cm shivraj
'जियो और जीने दो' के सिद्धांत पर अपनाएं लोग : सीएम शिवराज
'जियो और जीने दो' के सिद्धांत पर अपनाएं लोग : सीएम शिवराज

डिजिटल डेस्क,भोपाल। "जियो और जीने दो" के सिद्धांत को सर्वव्यापी और सर्वमान्य बनाने के लिए सामाजिक स्तर पर सघन कोशिश करने का आव्हान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया। उन्होंने कहा है कि इस दिशा में समाज में चेतना जागृत करने के लिए लोगों को आगे आने की जरूरत है। 

गौरतलब है कि सीएम शिवराज सिंह चौहान रविवार को कैंपियन स्कूल में जैन श्वेतांबर सकल समिति भोपाल के तत्वावधान में आयोजित सामूहिक क्षमावाणी कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में क्षमा याचना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि अहिंसा परमधर्म के सिद्धांत को सभी लोग जीवन में उतार लें, तो विश्व में शाश्वत शांति का दर्शन होगा। सारी उथल-पुथल और झगड़े समाप्त हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि क्षमा वही कर सकता है, जिसने स्वयं को जीत लिया हो, वही महावीर है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर बेटियों को बचाने और पढ़ाने की जरूरत बताई और मुख्यमंत्री मेधावी छात्र योजना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि महिलाओं के लिए सरकारी नौकरी में आरक्षण की व्यवस्था की गई है। चौहान ने उपस्थितजनों को मुख्यमंत्री निवास में आयोजित होने वाले सामूहिक क्षमावाणी कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया। इस मौके पर तपस्वी शीतल कोठारी, अशोक नाहटा और विशाल बाफना का सम्मान किया।कार्यक्रम में मुंबई से आए धर्मसेवी गिरीश भाई शाह भी शामिल हुए।

Created On :   4 Sep 2017 3:12 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story