सुबह सबसे पहले उठ कर ये काम करते हैं लोग

People do these weird work by getting up in the morning first
सुबह सबसे पहले उठ कर ये काम करते हैं लोग
सुबह सबसे पहले उठ कर ये काम करते हैं लोग

डिजिटल डेस्क,भोपाल। दुनिया में जितने लोग हैं उतने ही अलग अलग तरह की आदतें हैं। जैसे कोई नाखून खाता है, कोई नहाता नहीं, तो कई लोग तो ब्रश ही नहीं करते हैं। इससे भी कई ज्यादा खराब और अजीब आदतें भी होती हैं लोगों में। लेकिन आज हम आपको लोगों की सुबह की आदतों के बारे बताने जा रहे हैं, आपको जान कर हैरानी होगी कि लोग सुबह उठ कर कैसी-कैसी हरकतें करतें हैं। इन आदतों को खुलासा एक रिसर्च में पता चला है। आइए जानते ही कौनसी आदतें हैं, जो लोगों ने पाल रखी हैं। 

फोन देखना

रिसर्च में सामने आया है कि हममें से ज्यादातर लोग सुबह उठते ही अपना फोन हाथ में लेते हैं। दरअसल हाल ही में हुए एक सर्वे से यह बात सामने आई कि लोगों को उठते ही अपना मोबाइल टटोलना सबसे ज्यादा पसंद आता है।

उपाय खोजना

दूसरी चीज जो लोगों को दिनभर चार्ज्ड रखती है वो है, बॉस का कोई ऐसा मेल जिसे देखने से वो चूक गए थे और जिसे भुनाकर वह अपनी सफलता की राह और आसान बना सकेंगे। यानि काम और उसमें सफलता पाना उनका दिन का पहला और अहम तय टार्गेट रहता है।

वक्त पर बिस्तर छोड़ देना

अक्सर देखा गया है जो लोग अपने काम से खुश रहते हैं, उनके लिए समय से उठना कोई दिक्कत की बात नहीं होती। हालांकि ये उनके काम पर भी निर्भर करता है कि उनकी दिन की शुरुआत किस तरह से हो।

ये भी पढ़े-पेट के बल सोने से होते हैं ये नुकसान

समय से सोना 

हालांकि ऐसा देखा गया है कि ज्यादातर लोगों को समय से सोने पर ही सुबह एकदम फ्रेश और एर्नेजिटिक फील होता है। तो आप भी आज से अपने तय समय से एक घंटा पहले ही सोने के मोड में आना शुरू कीजिए और देखिए फिर इसका कमाल।

अपने आदत बदलें

स्ट्रैचिंग है बेहद जरूरी-हमेशा उठने के बाद 5 से 10 मिनट का समय स्ट्रैचिंग के लिए रखें, इससे आपको दिनभर में काफी रिलैक्स फील होगा। इसके अलावा आपकी फुल बॉडी एक्सरसाइज भी हो जाएगी, जो कि आपके शरीर को दिनभर ऐक्टिव बनाए रखने के लिए बेहद जरूरी है।

स्लिपिंग पॉजीशन-आपने कई बार लोगों को कहते सुना होगा कि रातभर एक ही तरह से सोने से उनका शरीर दुख रहा है। तो आपको यहां बता दें की आपके दिन की शुरुआत कैसी होगी, इसका आपके सोने के पॉजीशन से काफी कुछ लेना-देना रहता है। इसीलिए कोशिश रखें सीधा या ऐसे किसी पॉजीशन में सोने की जिसमें आपको आराम मिलता हो।
 

Created On :   19 Sep 2017 9:03 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story