ऐसा रहा शिंजो आबे के भारत दौरे का पहला दिन, देखें तस्वीरें

PM Modi and Japan PM Shinzo Abe to visit Ahmedabads Sidi Saiyyed mosque
ऐसा रहा शिंजो आबे के भारत दौरे का पहला दिन, देखें तस्वीरें
ऐसा रहा शिंजो आबे के भारत दौरे का पहला दिन, देखें तस्वीरें

डिजिटल डेस्क, अहमदाबाद। जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे अपनी दो दिवसीय भारत यात्रा पर बुधवार को अहमदाबाद पहुंचे। अपनी पत्नी के साथ दोपहर करीब 3:30 बजे वे अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल एयरपोर्ट पर उतरे। उनकी आगवानी खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद एयरपोर्ट पर जापानी पीएम को गले लगाकर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। आबे को एयरपोर्ट पर ही गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

इसके बाद दोनों नेताओं ने अहमदाबाद एयरपोर्ट से साबरमती आश्रम तक करीब आठ किलोमीटर लंबा रोड शो किया। दोनों राष्ट्र प्रमुखों ने अहमदाबाद की सड़कों पर खुली जीप में रोड शो किया। रोड शो साबरमती रिवरफ्रंट के सामने बनी सर्विस रोड से गुजरा। रास्ते में 28 स्थानों पर कलाकारों ने झांकियां प्रदर्शित की।

अहमदाबाद में रोड शो के बाद जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे, पीएम मोदी के साथ साबरमती आश्रम पहुंचे। यहां जापानी पीएम शिंजो आबे और उनकी पत्नी ने महात्मा गांधी की मूर्ति पर पुष्प अर्पित किए। दोनों नेताओं ने साबरमती नदी के किनारे बैठकर कुछ देर चर्चा भी की। इसके बाद दोनों नेता 16वीं सदी की सीदी सैय्यद मस्जिद पहुंचे। प्रधानमंत्री मोदी ने जापानी पीएम शिंजो आबे और उनकी पत्नी को सीदी सैय्यद मस्जिद की अहमियत और इतिहास के बारे में बताया। यहां की जालियां दुनियाभर में प्रसिद्ध है। शाम के वक्त जब ढलते सूरज की किरणें मस्जिद की जाली से निकलती हैं, तो वो नजारा अद्भुत होता है। दोनों राष्ट्र प्रमुख यहां से सीधे अगासिये रेस्त्रां के लिए निकले। पीएम मोदी ने शिंजो आबे के साथ रात का डिनर यहीं किया। 

आज का प्रोग्राम

गुरुवार को दोनों नेताओं के बीच गांधीनगर के महात्मा मंदिर में 12वीं भारत-जापान वार्षिक शिखर बैठक होगी, जिसमें कईं समझौतों पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। इसके साथ ही दोनों देशों के प्रधानमंत्री भारत की पहली बुलेट ट्रेन की आधारशिला रखेंगे। अहमदाबाद-मुंबई रूट के लिए ये देश की पहली बुलेट ट्रेन होगी, जो जापान के सहयोग से शुरू की जाएगी। उम्मीद है कि 2022 के अंत तक बुलेट ट्रेन अपना सफर शुरू कर लेगी।

Created On :   13 Sep 2017 2:44 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story