9 मंत्रियों ने ली शपथ, 4 को मिला प्रमोशन

PM Modi cabinet reshuffle LIVE updates
9 मंत्रियों ने ली शपथ, 4 को मिला प्रमोशन
9 मंत्रियों ने ली शपथ, 4 को मिला प्रमोशन

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपनी कैबिनेट का विस्तार किया। 3 साल के कार्यकाल में मोदी कैबिनेट का यह तीसरा विस्तार है, जिसमें 9 नए चेहरों को शामिल किया गया। इसके अलावा 4 मौजूदा मंत्रियों को भी उनके प्रदर्शन के आधार पर तरक्की दी गई है। जिनमें पीयूष गोयल, निर्मला सीतारमण धर्मेंद्र प्रधान, और नकवी का प्रमोशन हुआ है, उन्हें कैबिनेट में शामिल किया गया है।

यह भी पढ़ें : ये है मोदी का पूरा मंत्रीमंडल, जानिए किसको क्या मिला

यह भी पढ़ें : 9 मंत्रियों के बारे में वो सब कुछ जो आप जानना चाहते हैं

इन 9 मंत्रियों ने ली शपथ

  • अल्फोंस कन्नाथनम ने ली राज्यमंत्री की शपथ।
  • सत्यपाल सिंह ने ली शपथ।
  • शिवप्रताप शुक्ला ने ली शपथ।
  • गजेंद्र सिंह शेखावत ने राज्यमंत्री के रूप में ली शपथ। जोधपुर से सांसद हैं गजेंद्र सिंह।
  • हरदीप सिंह पुरी ने ली शपथ। हरदीप पूर्व IFS अफसर रह चुके हैं।
  • आरके सिंह ने ली राज्यमंत्री के रूप में शपथ। बिहार के आरा जिले से हैं सांसद।
  • अनंत कुमार हेगड़े ने ली शपथ। अनंत कर्नाटक से सांसद हैं। कर्नाटक में अगले साल चुनाव होने वाले हैं।
  • डॉ. वीरेंद्र कुमार ने ली शपथ, मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ से सांसद हैं।
  • अश्विनी चौबे ने ली शपथ। बिहार के बक्सर से सांसद।


यह भी पढ़ें : ...तो इस 4 "P" फ़ॉर्मूला के आधार पर चुने गए मोदी कैबिनेट के 9 मंत्री

इन 4 का हुआ प्रमोशन

  • मुख्तार अब्बास नकवी ने ली कैबिनेट मंत्री की शपथ।
  • निर्मला सीतारमन ने भी ली कैबिनेट मंत्री की शपथ, कर्नाटक से राज्यसभा सांसद हैं निर्मला।
  • पीयूष गोयल ने ली कैबिनेट मंत्री की शपथ।
  • धर्मेंद्र प्रधान ने ली कैबिनेट मंत्री की शपथ।

Created On :   3 Sep 2017 5:03 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story