जापान में शिंजो की शानदार जीत, PM मोदी ने ट्वीट कर दी बधाई

pm modi congratulates japanese pm shinzo abe on his win
जापान में शिंजो की शानदार जीत, PM मोदी ने ट्वीट कर दी बधाई
जापान में शिंजो की शानदार जीत, PM मोदी ने ट्वीट कर दी बधाई

डिजिटल डेस्क, टोक्यो। जापान के आम चुनाव में प्रधानमंत्री शिंजो आबे की धमाकेदार जीत हुई है। शिंजो आबे की जीत तो तभी तय मान ली गई थी। जब पश्चिमी जापान के कोचि में भूस्खलन और तेज तूफान के बावजूद भी वहां की जनता अपने परिवार के सदस्यों के साथ वोटिंग करने पहुंचे। गौरतलब है कि जापान में रविवार सुबह 7 बजे मतदान शुरू हुआ और रात 8 बजे तक चला। स्थानीय मीडिया के मुताबिक अाबे की लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (एलडीपी) वाले गठबंधन ने दो-तिहाई बहुमत हासिल किया है। एलडीपी ने 312 सीटें हासिल की है। गौरतलब है कि इस जीत से प्रधानमंत्री आबे को विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने और उत्तर कोरिया पर उनके पहले से कड़े रुख को मजबूत करने में मदद मिलेगी। 

राजनैतिज्ञों की मानें तो सत्तारूढ़ गठबंधन का समर्थन करने वाले मतदाता आबे को जापान के सबसे लंबे कार्यकाल वाला प्रधानमंत्री बनाए रखना चाहते हैं। आपकों बता दें कि दो-तिहाई बहुमत मिलने से आबे संविधान में संशोधन का प्रस्ताव रख सकेंगे। इससे संविधान में युद्ध की बंदिश और सेना की आत्मरक्षा की भूमिका को खत्म किया जा सकेगा।

शिंजो आबे को मोदी ने दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने जापानी मित्र शिंजो आबे को उनके फिर से प्रधानमंत्री चुने जाने पर ट्वीट कर बधाई दी और कहा कि वह दोनों देशों के बीच संबंधों को और अधिक मजबूत बनाने को लेकर बहुत उत्सुक हैं। आबे को रविवार को संपन्न मध्यावधि चुनाव में अभूतपूर्व जीत हासिल हुई है। आबे के, एलडीएफ नेतृत्व वाले गठबंधन को संसद के निचले सदन में दो तिहाई बहुमत मिल गया है। 

मोदी ने ट्वीट किया, "मेरे प्रिय मित्र आबे शिंजो को चुनाव में अभूतपूर्व जीत के लिए हार्दिक बधाई। मैं उनके साथ मिलकर भारत-जापान संबंधों को और मजबूत बनाने को उत्सुक हूं।"
बता दें कि मोदी और आबे के बीच संबंध बहुत अच्छे हैं और पिछले तीन वर्षों में दोनों नेताओं की कई बार भेंट हुई है। गुजरात में हाल ही में आयोजित एक वार्षिक सम्मेलन में आबे ने मोदी के साथ भाग लिया था।
 

 

Created On :   23 Oct 2017 6:40 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story