भारत और पुर्तगाल आतंकवाद के खिलाफ एकजुट : मोदी

pm modi in portugal
भारत और पुर्तगाल आतंकवाद के खिलाफ एकजुट : मोदी
भारत और पुर्तगाल आतंकवाद के खिलाफ एकजुट : मोदी

एजेंसी, लिस्बन। पीएम नरेंद्र मोदी 3 देशों की यात्रा के पहले चरण में शनिवार देर शाम पुर्तगाल की राजधानी लिस्बन पहुंचे। यहां पीएम मोदी ने अपने पुर्तगाल समकक्ष एंटोनियो कोस्टा से मुलाक़ात की और विभिन्न जरूरी विषयों पर बातचीत करते हुए कई समझौतों पर हस्ताक्षर किए। इस दौरान मोदी ने अपने उद्बोधन में भारत की विविधता को उसकी ताकत बताते हुए कहा कि अंतर्राष्ट्रीय आतंकवाद और हिंसक अतिवाद के खिलाफ दोनों देश एक साथ खड़े हैं। पुर्तगाल के योग की दिशा में आगे बढ़ने, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थायी सदस्यता के लिए भारत की दावेदारी और बहुपक्षीय निर्यात प्रतिबंध के दौर में पुर्तगाल के समर्थन के लिए एंटोनियो का शुक्रिया अदा किया। 

मोदी को रिसीव करने के लिए खुद कोस्टा गए थे। भारतीय समुदाय से मिलने और सम्बोधित करने के साथ-साथ पीएम मोदी ने यहां राधास्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना भी की। इस दौरान पीएम के लिए योग कला का भी प्रदर्शन किया गया। संयुक्त प्रेस वार्ता में मोदी ने कहा कि भारत और पुर्तगाल 40 लाख यूरो का विज्ञान एवं तकनीक कोष बनाने पर सहमत हुए हैं। कराधान, विज्ञान, युवा मामलों और खेल में नए समझौते पुर्तगाल के साथ भारत के संबंधों में विस्तार देंगे। भारत और पुर्तगाल के बीच टैक्स, विज्ञान, खेल और अन्य क्षेत्रों में साझेदारी के लिए कई समझौतों पर हस्ताक्षर हुए।

'भारत-पुर्तगाल इंटरनेशनल स्टार्ट-अप हब' शुरू : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके पुर्तगाली समकक्ष एंटोनियो कोस्टा ने 'इंडिया-पुर्तगाल इंटरनेशनल स्टार्ट-अप हब' की शुरुआत की। यह ऐसा प्लेटफॉर्म है, जिससे दोनों देशों के स्टार्ट-अप संबंधी क्षेत्र को मजबूत किया जा सकेगा। दोनों देशों के बीच विभिन्न क्षेत्रों में स्टार्ट अप को बढ़ावा दिया जा सकेगा। मोदी ने कहा कि स्टार्ट-अप सहयोग के लिए एक दिलचस्प क्षेत्र है। यह समाज के लिए मूल्य और संपत्ति पैदा करने का बड़ा माध्यम है।

यह 125 करोड़ भारतियों का सम्मान : पुर्तगाल में भारतीय मुल के लोगों को सम्बोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भारत और पुर्तगाल के सम्बंध ऐतिहासिक है। भारत-पुर्तगाल ने आगे बढ़ने की दिशा में कई निर्णय लिए हैं। अपने स्वागत सम्मान पर पीएम बोले कि यह स्वागत सम्मान मेरा नहीं 125 करोड़ भारतियों का सम्मान है। उन्होंने इस दौरान भारत की हालिया उपलब्धियों पर ध्यान दिलाते हुए कहा कि हर क्षेत्र में भारत बुलंदियों को छू रहा है। मोदी ने भारत में विविधता की बात करते हुए कहा कि 100 भाषाए, 1700 बोलियां और हर 20 मील पर बदलते टेस्ट वाले भारत में पला-बढ़ा हर व्यक्ति किसी भी देश में रहे वहां के कल्चर को अपना लेता है। उन्होंने पुर्तगाल में रह रहे भारतवासियों को भी पुर्तगाल देश के प्रति वफादारी और निष्ठा से काम करने की बात कही। उन्होंने कहा कि हम जिस देश में रहते हैं और उसका नमक खाते हैं, वहां के प्रति हमारी सदैव निष्ठा बनी रहनी चाहिए। पीएम मोदी ने इस दौरान पुर्तगाल के फुटबॉल खिलाड़ी क्रिस्टीयानो रोनाल्डो की भी जमकर तारीफ की।

गुजराती ब्यंजनों से स्वागत: पीएम मोदी के लिए पुर्तगाल में खास इंतजाम किए गए। लिस्‍बन में उनके भोज में खास गुजराती पकवान परोसे गए। एक दिन के दौरे पर यहां पहुंचे पीएम मोदी ने इस दौरान पुर्तगाली पीएम के साथ नेसेसेडडेस पैलेस में वॉक करते हुए बातचीत की।

 

vvv

 

26 को पहुंचेंगे वाशिंगटन :  मोदी 3 दिन की विदेश यात्रा में 26 जून को वाशिंगटन पहुंचेंगे। उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि अमेरिका की यात्रा के दौरान उन्हें संबंधों में और गहराई की उम्मीद है। अमेरिका प्रवास के दौरान वे अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प से मुलाकात करेंगे। इसके अलावा वे अमेरिका की टॉप मल्टीनेशनल कंपनियों के सीईओज से भी मुलाकात करेंगे। वहां से 27 जून को वे नीदरलैंड पहुंचेंगे, जहां वह डच पीएम मार्क रूट से भी मिलेंगे।

निकलते वक्त लिखा था ''ओला पुर्तगाल'' : इससे पहले लिस्बन के लिए रवाना होते समय पीएम मोदी ने कहा कि वे पुर्तगाल के साथ भारत के व्यापारिक संबंधों की मजबूती और द्विपक्षीय निवेश की संभावनाओं पर बात करेंगे। लिस्बन पहुंचने पर मोदी ने अपने ट्विटर हैंडल पर कहा, ''ओला पुर्तगाल''। जवाब में पुर्तगाली पीएम कोस्टा ने भी ट्वीट कर कहा कि इंडियन पीएम की यात्रा दोनों देशों के बीच सहयोग के नए समझौतों और भारत की उनकी पिछली यात्रा के दौरान हुए समझौतों के अमल की दिशा में एक बेहतरीन अवसर साबित होगा। 17 साल बाद कोई भारतीय पीएम पुर्तगाल पहुंचा है।

Created On :   24 Jun 2017 1:28 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story