'जागो, दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण पीएमआ रहे हैं'

pm modi will visit isreal on 4 july
'जागो, दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण पीएमआ रहे हैं'
'जागो, दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण पीएमआ रहे हैं'

टीम डिजिटल,नई दिल्ली.  पीएम नरेंद्र मोदी मोदी चार जुलाई से तीन दिवसीय इजरायल दौरे पर रवाना होंगे। दौरे से पहले ही इजरायल मीडिया का उत्साह साफ देखा जा सकता है। इजरायल के एक प्रमुख समाचार पत्र 'द मार्कर' ने मोदी को दुनिया का सबसे महत्वपूर्ण पीएम बताया है। अखबार ने उनकी प्रशंसा करते हुए लिखा, 'जागो, दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण पीएम आ रहे हैं'।

अखबार 'द मार्कर'ने अपने हिब्रू संस्करण के सबसे प्रमुख पृष्ठ पर भारत और इजरायल के बीच द्विपक्षीय संबंधों पर एक लेख लिखा है। लेख में कहा गया कि इजरायल की जनता ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से उनके इजरायल दौरे को लेकर काफी उम्मीदें लगा रखी थीं, लेकिन उन्होंने कुछ खास नहीं कहा, जबकि 125 करोड़ लोगों के नेता मोदी पूरी दुनिया में काफी लोकप्रिय हैं। इसके अलावा तेजी से बढ़ रही अर्थव्यवस्था वाले देश भारत केे पीएम मोदी इतने सक्षम हैं कि पूरी दुनिया आज उनकी ओर देखने को मजबूर है।

इजरायल के अन्य समाचार पत्रों में भी मोदी के आगामी इजरायल दौरे का उल्लेख है। स्थानीय न्यूज पोर्टलों ने मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रमों में रामल्लाह जाने से बचने पर भी टिप्पणियां की हैं।
इससे पहले 21 जून को इजरायल में तीसरा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस भी पूरे उत्साह के साथ मनाया गया था। गौरतलब है कि किसी भी भारतीय पीएम का यह पहला इजरायल दौरा होगा। 

 

Created On :   28 Jun 2017 4:20 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story