विदेशी महिला से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को पुलिस ने पकड़ा

Police arrested a man in case of molestation
विदेशी महिला से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को पुलिस ने पकड़ा
विदेशी महिला से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को पुलिस ने पकड़ा

डिजिटल डेस्क, मुंबई। पवई पुलिस ने विदेशी महिला से छेड़छाड़ के एक आरोपी को करीब चार महीने बाद गिरफ्तार कर लिया। दरअसल आरोपी लगातार महिलाओं से छेड़छाड़ की वारदातें अंजाम देने के चलते पुलिस के हत्थे चढ़ा। शिकायत करने वाली विदेशी महिला के साथ इसी साल 24 जून को उस वक्त छेड़छाड़ की गई थी जब वह अपने पति के साथ कार में जा रही थी।

पुलिस ने कसा शकंजा

सफेद रंग की दुपहिया पर सवार आरोपी ने महिला के सामने अश्लील हरकतें शुरू कर दी। इसके बाद महिला के पति ने आरोपी का पीछा किया लेकिन वह फरार होने में कामयाब हो गया। इलाके में इसी दुपहिया पर सवार आरोपी द्वारा महिलाओं के सामने अश्लील हरकत करने की बार-बार शिकायतें आ रहीं थीं जिसके बाद पुलिस की टीम बनाकर आरोपी पर शिकंजा कसा गया। गिरफ्तार आरोपी का नाम विजय गडवी है। कोर्ट में पेशी के बाद उसे पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

रिपोर्ट में हुआ था खुलासा

इन घटनाओं से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हमारे देश की छवि खराब हो रही है। विदेशी पर्यटकों में महिलाएं अकेली भारत आने से घबराती हैं। कुछ दिन पहले एसोचैम सोशल डिवेलपमेंट फाउंडेशन की रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ था। इसके अलावा देश में महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की घटनाओं में बढ़ोतरी ने कामकाजी महिलाओं और परिजनों को चिन्ता में डाल रखा है।

Created On :   22 Oct 2017 11:12 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story