गणेश प्रतिमा विसर्जन के बाद पुलिस की गांधीगिरी, पढ़िए हुआ क्या

Police showing Gandhigiri after ganesha statue visarjan in katni
गणेश प्रतिमा विसर्जन के बाद पुलिस की गांधीगिरी, पढ़िए हुआ क्या
गणेश प्रतिमा विसर्जन के बाद पुलिस की गांधीगिरी, पढ़िए हुआ क्या

डिजिटल डेस्क, कटनी। गणेश विसर्जन के बाद शहर व उपनगरीय क्षेत्रों में स्थित विसर्जन घाटों में प्रतिमा विसर्जन से फैले कचरे को साफ करने के लिए जिला पुलिस द्वारा अनूठी पहल करते हुए सफाई अभियान छेड़ा गया। SP अतुल सिंह के निर्देश पर शहर से लेकर उपनगरीय क्षेत्रों व ग्रामीण क्षेत्रों में थाना प्रभारियों के नेतृत्व में पुलिस कर्मियों द्वारा पसीना बहाते हुए घाटों की सफाई गई। उल्लेखनीय है कि विसर्जन घाटों में स्वच्छता अभियान छेडऩे की पुलिस की इस पहल का जनता द्वारा भी स्वागत किया गया है।

गाटरघाट में SP व महापौर ने की सफाई
रविवार की सुबह स्वच्छता अभियान की इस पहल के तहत SP अतुल सिंह पुलिस अधिकारियों के साथ गाटरघाट स्थित विसर्जन क्षेत्र में पहुंचे जहां उन्होंने स्वयं अन्य पुलिस कर्मियों व जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर घाट की सफाई की। इस दौरान महापौर शशांक श्रीवास्तव, एSP प्रमोद सोनकर, सीSP शशिकांत शुक्ला, कोतवाली TI शैलेष मिश्रा की मौजूदगी रही। साथ ही एनसीसी, एनआरएस सदस्यों व स्वयंसेवकों द्वारा भी इस अभियान में श्रमदान दिया गया। इसके अलावा एनकेजे थानान्तर्गत ग्राम छपरवाह स्थित सिमरौल नदी के चक्कीघाट में डीSP अजाक धर्मेन्द्र दीक्षित, एनकेजे TI सीके तिवारी, वार्ड पार्षद दिनेश मिश्रा, मनोज गुप्ता, एल्डरमैन महेश शुक्ला सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने सफाई की तो दूसरी ओर माधवनगर व कुठला थाना क्षेत्र में इन थानों के प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्र के विसर्जन घाटों में थाना स्टॉफ व स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ सफाई अभियान को अंजाम दिया।

ग्रामीण क्षेत्रों में भी चला अभियान
शहर व उपनगरीय क्षेत्र के साथ-साथ बहोरीबंद थाना क्षेत्र में TI सुधाकर बारस्कर, स्लीमनाबाद क्षेत्र में एसडीओपी कमला जोशी व TI इन्द्रेश त्रिपाठी, विजयराघवगढ़ क्षेत्र में TI आरडी द्विवेदी, बरही में TI ओंकार तिवारी, कैमोर में TI राजेश तिवारी, रीठी में TI रमन सिंह मरकाम, उमरियापान में एसएचओ नितिन कमल, ढीमरखेड़ा में एसएचओ रंजीत सराठे के नेतृत्व में पुलिस स्टाफ द्वारा विसर्जन घाटों में सफाई अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत स्थानीय प्रतिनिधियों द्वारा भी पुलिस टीम का भरपूर सहयोग दिया गया।

Created On :   11 Sep 2017 12:24 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story