बेबी बंप पर बैठी रहीं 20,000 मधुमक्खियां, महिला ने कराया फोटोशूट

Pregnant Mom Poses With 20,000 Bees In Shocking Maternity Shoot
बेबी बंप पर बैठी रहीं 20,000 मधुमक्खियां, महिला ने कराया फोटोशूट
बेबी बंप पर बैठी रहीं 20,000 मधुमक्खियां, महिला ने कराया फोटोशूट

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आपने अब तक ऐसा फोटोशूट नहीं देखा होगा। इस महिला ने मैटर्निटी फोटोशूट करवाकर लोगों को एक अनोखा ही संदेश दिया है। महिला के फोटो को जिसने भी देखा वह देखता ही रह गया। साथ ही उसकी हिम्मत की भी दाद दी। 

3 बार मारा डंक 

बताया जा रहा है कि इस मैटर्निटी फोटोशूट के दौरान महिला के बेबी बंप पर करीब बीस हजार मधुमक्खियां बैठी रहीं। इस दौरान इस महिला को करीब 3 बार मधुमक्खियों ने डंक भी मारा लेकिन वह भी फोटोशूट में बिजी नजर आई। 

पहली बार नहीं पड़ा पाला 

इस महिला का नाम एमिली म्यूलर है और यह अमेरिका की रहने वाली हैं, लेकिन मधुमक्खियों से उनका पाला पहली बार नहीं पड़ा है। मधुमक्खियों के छत्ते पकड़ना ही उनका पेशा है। ऐसा भी कहा जा सकता है कि ये मधुमक्खियां उनकी रोजी-रोटी का जरिया हैं। 

नहीं पहुंचातीं नुकसान

एमिली के अनुसार मधुमक्खियां विनम्र होती हैं। जब तक उन्हें छेड़ा न जाए वह किसी को हानि नहीं पुहंचाती हैं। यही संदेश देने के लिए उन्होंने फोटोशूट करवाया। फोटोशूट से पहले मधुमक्खियों को चीनी खिलाई गई थी, जिसके कारण काम आराम से पूरा हो गया। हालांकि उनके शुभचिंतक इस तरीके पर सबसे ज्यादा उनके होने वाले बेबी के लिए चिंतित रहे। 
 

Created On :   14 Sep 2017 4:10 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story